PM Modi Niti Aayog: विकसित भारत 2047 पर पीएम मोदी का जोर, राज्यों के साथ साझा किया विकास का ब्लूप्रिंट

PM Modi Niti Aayog: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर राज्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं, महिला सशक्तिकरण, एमएसएमई, एआई, जल संरक्षण और सुशासन पर जोर देते हुए सहकारी संघवाद को विकास की कुंजी बताया।

Newstrack/IANS
Published on: 11 Jun 2026 9:52 PM IST (Updated on: 11 Jun 2026 9:53 PM IST)
PM Modi Niti Aayog: विकसित भारत 2047 पर पीएम मोदी का जोर, राज्यों के साथ साझा किया विकास का ब्लूप्रिंट
X

PM Modi Niti Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की सुबह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष का विषय '2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास' था।

बैठक में 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल हुए। यह पहली बार था जब सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं, भारत की विकास गाथा विश्व को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने आत्मनिर्भरता के प्रति राष्ट्र के संकल्प को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

सहकारी संघवाद के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर एक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विकसित भारत की परिकल्पना प्रत्येक राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव का सामूहिक संकल्प होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवा इसकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं, जिनमें लगभग 70 करोड़ भारतीय 25 वर्ष से कम आयु के हैं। इसे जनसांख्यिकीय लाभांश बताते हुए उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे शिक्षा, कौशल विकास और क्षमता निर्माण पहलों के माध्यम से इसे विकास लाभांश में परिवर्तित करने पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि युवा भविष्य के अवसरों और चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

उन्‍होंने हाल ही में कई देशों के साथ हुए भारत के व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए राज्यों को युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए अवसर सृजित करने और हितधारकों को इन समझौतों से मिलने वाले लाभों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए तैयार करने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने राज्यों से साझेदार देशों से निवेश आकर्षित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करने का भी आग्रह किया।

महिला नेतृत्व वाले विकास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने राज्यों से लखपति दीदियों की संख्या 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया और नारी शक्ति के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने राज्यों से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहलों पर ध्यान केंद्रित करने और इसके इर्द-गिर्द निर्यात-उन्मुख रणनीतियां विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने रक्षा विनिर्माण को एक उभरते हुए क्षेत्र के रूप में भी पहचाना, जहां भारत अपनी एक अलग पहचान बना रहा है, और राज्यों को इसके विकास से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने के लिए नीतियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम मोदी ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी जैसी उभरती सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए निवारक उपायों, जागरूकता अभियानों और प्रभावी शासन के माध्यम से समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने अल-नीनो की स्थिति से उत्पन्न चिंताओं की ओर भी ध्यान दिलाया और राज्यों से जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक और जैविक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने उल्लेख किया कि खरीफ के मौजूदा मौसम में किसानों द्वारा 11 लाख टन जैविक खाद की खरीद टिकाऊ कृषि में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने जिला स्तर पर प्रगति का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर बल दिया, विशेष रूप से महत्वाकांक्षी जिला मानकों के माध्यम से। उन्‍होंने सुझाव दिया कि इसी तर्ज पर कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए 100 जिलों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने राज्यों से इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया, ताकि महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के माध्यम से एक अभूतपूर्व परिवर्तन प्राप्त किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने निगरानी ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को प्राप्त करने की दिशा में 100 दिन और पांच साल के लक्ष्य निर्धारित किए।

निवेश आकर्षित करने के लिए सुशासन, पारदर्शिता और बुनियादी ढांचे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने राज्यों से ब्रांडिंग, व्यापार करने में सुगमता और डेटा सेंटर तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में उभरते अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए और भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक कौशल से लोगों को लैस करने के लिए अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्रियों/उपराज्यपालों/प्रशासकों ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने वैश्विक भू-राजनीतिक संकट से निपटने और ऊर्जा आवश्यकताओं के संबंध में भारत की क्षमता को मजबूत करने तथा विकास की गति को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चर्चाएं रचनात्मक रहीं और राज्यों की आकांक्षाओं, आशाओं, अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और चुनौतियों को प्रतिबिंबित करती हैं। प्रधानमंत्री ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि सहयोग, नवाचार और विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता के माध्यम से भारत 2047 तक एक विकसित भारत बनने की दिशा में अपनी यात्रा को गति दे सकता है।

Newstrack/IANS
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack/IANS

Newstrack India Pvt Ltd is a leading media house, offering a wide range of products and services catering to every segment of people and businesses. In just 8 years, Newstrack has expanded globally and established itself strongly in the crowded market of the digital content industry. It has become one of the most trusted, respected, and well-known media houses in India. The uniqueness of Newstrack lies in its leadership, team, and vision. "Newstrack.Com," the flagship product of the company, is a premium "Content Portal" available in Hindi and English languages. Newstrack is present on all major social media platforms, including Facebook, X, Instagram, and WhatsApp. Additionally, Newstrack also offers a bouquet of YouTube channels. Leadership: Newstrack is the vision of Yogesh Mishra, Founder, Editor, and Chairman of the Newstrack Group. With a career spanning over 35 years, he has served society not only as a journalist but also as an educationist and literary figure. His vision of a progressive media house that is truly independent, unbiased, and people-centric has shaped Newstrack as a digital media powerhouse. Ethical Journalism: Newstrack's foundation is built on ethical and empowering journalism. Newstrack believes in upholding ethical values and relentlessly strives for the highest standards of journalism. It has a policy of absolute adherence to truth, honesty, and transparency. Newstrack strongly opposes anything that fuels hatred, animosity, and division in society. Team: Newstrack media house has a team of highly committed, experienced, and dedicated journalists, writers, and content creators. Newstrack is also unique in the sense that it is the only media house established, run, and administered by professional and highly dedicated journalists only. Content: Newstrack's uniqueness also lies in its content. In addition to day-to-day happenings, Newstrack provides special and investigative stories, news analysis, features, and much more, every single day. It can rightly claim that a large portion of its content is unique, organic, and original compared to any other content portal in India. Reach: Newstrack.com is a ‘Google News’ registered website that provides news content to various leading global content aggregators. Newstrack.Com has grown from a few hundred page views to more than 90 million page views in just 8 years. Strong Identity Apart from a solid online presence, Newstrack India Pvt Ltd also publishes a Hindi weekly national newspaper called ‘Apna Bharat,’ which is equally popular and has captured a large market, particularly in the Hindi-speaking belt of India. ‘Apna Bharat’ has a significant presence in Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Rajasthan, Madhya Pradesh, and Bihar. Apna Bharat is rich in exhaustive content. It provides inside stories, exclusive and special reports, as well as rich and colorful feature content. Apna Bharat has its own network and, with its unique style and content, it has made a strong mark in the print media marketplace. Video Presence Newstrack publishes widely viewed multiple YouTube channels that present videos on various topics. For this purpose, Newstrack has a modern studio with the latest state-of-the-art equipment.

Next Story