विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी बोले- ग्रीन हाइड्रोजन का बड़ा केंद्र बनेगा गुजरात

PM Narendra Modi: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है। सूरत में उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छता और ऊर्जा आत्मनिर्भरता में गुजरात की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

Newstrack/IANS
Published on: 5 Jun 2026 7:35 PM IST
Gujarat Green Energy
X

Gujarat Green Energy (Image Credit-Social Media)

Gujarat Green Energy: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात को देश की हरित ऊर्जा क्रांति का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि इस सदी की शुरुआत में गुजरात ने नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अलग सरकारी विभाग बनाया था। पाटन जिले के चारंका गांव में देश का पहला सोलर पार्क स्थापित किया गया, जिसने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा अभियान को नई दिशा दी।

देश की 250 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में गुजरात का बड़ा योगदान

पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 250 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है। इसमें अकेले गुजरात का योगदान 50 गीगावॉट है यानी देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है। सौर ऊर्जा उत्पादन में गुजरात ने उल्लेखनीय कार्य किया है और अब ग्रीन हाइड्रोजन तथा ग्रीन अमोनिया जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी राज्य की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

‘वेस्ट टू वेल्थ’ अभियान से शहर बने अधिक स्वच्छ और हरित

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में 'वेस्ट टू वेल्थ' यानी कचरे से संपदा बनाने का एक बड़ा जनआंदोलन शुरू हुआ है, जिससे शहर अधिक स्वच्छ और हरित बने हैं। उन्होंने बताया कि सूरत को आने वाले कई दशकों तक पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए तापी बैराज परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जल प्रबंधन और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।

वैश्विक हालात पर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। पहले कोरोना महामारी आई, फिर विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और गैस आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं ने कई देशों को परेशान किया है। 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों की बदौलत भारत इन सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। वर्तमान वैश्विक संकट यह दिखाता है कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है और पिछले 12 वर्षों में देश ने जो क्षमता विकसित की है, उसका महत्व आज साफ दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है और इसी वजह से देश की जनता का भरोसा भाजपा और उसके विकास कार्यों पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता बार-बार भाजपा को जनादेश दे रही है।

सूरत की स्वच्छता और विकास मॉडल की पीएम ने की सराहना

पीएम मोदी ने गुजरात की जनता का अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिला परिषद, तहसील परिषद, नगर पालिका और महानगर पालिका चुनावों में गुजरात की जनता ने भाजपा को इतना प्रचंड समर्थन दिया कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। स्थानीय निकाय चुनावों के बाद मैं पहली बार गुजरात आया हूं। मैं सूरत से पूरे गुजरात के लोगों का वंदन और अभिनंदन करता हूं। ढाई दशक से अधिक समय से गुजरात की जनता भाजपा को लगातार आशीर्वाद दे रही है और समय के साथ यह समर्थन और बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने उनके पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस जीत को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। गुजरात की जनता ने भाजपा के सेवाभाव पर भरोसा जताया है और अब सभी को पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। उनका लक्ष्य 'विकसित गुजरात-विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करना है। सूरत सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक स्पिरिट है। कोई भी शहर लगातार स्वच्छता पुरस्कार जीतने के बाद संतुष्ट हो सकता है, लेकिन सूरत आज भी सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यही सूरत कभी प्लेग जैसी गंभीर महामारी से प्रभावित थी, लेकिन आज देश के सबसे स्वच्छ शहरों में उसकी पहचान है। इसके लिए उन्होंने शहर के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

Newstrack/IANS
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack/IANS

Newstrack India Pvt Ltd is a leading media house, offering a wide range of products and services catering to every segment of people and businesses. In just 8 years, Newstrack has expanded globally and established itself strongly in the crowded market of the digital content industry. It has become one of the most trusted, respected, and well-known media houses in India. The uniqueness of Newstrack lies in its leadership, team, and vision. "Newstrack.Com," the flagship product of the company, is a premium "Content Portal" available in Hindi and English languages. Newstrack is present on all major social media platforms, including Facebook, X, Instagram, and WhatsApp. Additionally, Newstrack also offers a bouquet of YouTube channels. Leadership: Newstrack is the vision of Yogesh Mishra, Founder, Editor, and Chairman of the Newstrack Group. With a career spanning over 35 years, he has served society not only as a journalist but also as an educationist and literary figure. His vision of a progressive media house that is truly independent, unbiased, and people-centric has shaped Newstrack as a digital media powerhouse. Ethical Journalism: Newstrack's foundation is built on ethical and empowering journalism. Newstrack believes in upholding ethical values and relentlessly strives for the highest standards of journalism. It has a policy of absolute adherence to truth, honesty, and transparency. Newstrack strongly opposes anything that fuels hatred, animosity, and division in society. Team: Newstrack media house has a team of highly committed, experienced, and dedicated journalists, writers, and content creators. Newstrack is also unique in the sense that it is the only media house established, run, and administered by professional and highly dedicated journalists only. Content: Newstrack's uniqueness also lies in its content. In addition to day-to-day happenings, Newstrack provides special and investigative stories, news analysis, features, and much more, every single day. It can rightly claim that a large portion of its content is unique, organic, and original compared to any other content portal in India. Reach: Newstrack.com is a ‘Google News’ registered website that provides news content to various leading global content aggregators. Newstrack.Com has grown from a few hundred page views to more than 90 million page views in just 8 years. Strong Identity Apart from a solid online presence, Newstrack India Pvt Ltd also publishes a Hindi weekly national newspaper called ‘Apna Bharat,’ which is equally popular and has captured a large market, particularly in the Hindi-speaking belt of India. ‘Apna Bharat’ has a significant presence in Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Rajasthan, Madhya Pradesh, and Bihar. Apna Bharat is rich in exhaustive content. It provides inside stories, exclusive and special reports, as well as rich and colorful feature content. Apna Bharat has its own network and, with its unique style and content, it has made a strong mark in the print media marketplace. Video Presence Newstrack publishes widely viewed multiple YouTube channels that present videos on various topics. For this purpose, Newstrack has a modern studio with the latest state-of-the-art equipment.

Next Story