PM Modi Japan Visit: शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Sept 2022 4:16 PM IST
PM Narendra Modi Visit Japan
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे। (Social Media)

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japan Prime Minister Shinzo Abe) के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। आबे की हत्या जुलाई में एक सभा को संबोधित करने के दौरान गोली मार कर कर दी गई थी। जापान दौरे के दौरान पीएम मोदी आबे की पत्नी अक्की आबे से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेता राजधानी टोक्यो पहुंच रहे हैं। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) भी सोमवार को जापान पहुंच रही हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी 26 सितंबर की शाम नई दिल्ली से टोक्यो के लिए उड़ाने भरेंगे। अगली सुबह यानी 27 सितंबर को जापान के पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत जुड़ाव था। आबे कई बार भारत आ चुके हैं। वो पीएम मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा भी कर चुके हैं।

बागची ने आगे कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री अपने व्यस्त दिनचर्ये से समय निकालकर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं। ये इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जापान न केवल हमारा मित्र देश है बल्कि एक आवश्यक भागीदार भी है। रिपोर्टेस के मुताबिक, पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार कार्यक्रम राजधानी टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन में निप्पॉन बुडोकन इलाके में आयोजित हो रहा है।

जापानी पीएम से भी मिलेंगे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष प्रधानमंत्री फिमियो किशिदा सी भी मुलाकात करेंगे। दोनों की ये मुलाकात अलग से होगी। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जापान ने भारत में कई बड़ी परियोजनाओं में निवेश कर रखा है। अहमदाबाद – मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजक्ट इसका उदाहरण है।

8 जुलाई को नारा शहर में रैली के दौरान मारी गई थी गोली

बता दें कि शिजों आबे इस साल 8 जुलाई को नारा शहर में जब एक रैली कर रहे थे, उस दौरान एक शख्स ने उनपर गोली चला दी थी। गोली लगने के बाद आबे जमीन पर गिर गए थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। दक्षिणपंथी राजनेता मानेजाने वाले आबे जापान में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। आबे एशिया में चीन विरोधी गठजोड़ का एक मजबूत पिलर थे। क्वॉड जिसे एशिया का नाटो कहा जाता है के निर्माण में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। यही वजह थी कि उनकी मौत की खबर को चीन में काफी सेलिब्रेट किया गया था।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story