बीजेपी-अकाली गठबंधन के बाद एक्शन में मान सरकार! पंजाब में 31 IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Sachin Singh
Published on: 25 Nov 2026 4:52 PM IST (Updated on: 25 Nov 2026 4:52 PM IST)
बीजेपी-अकाली गठबंधन के बाद एक्शन में मान सरकार! पंजाब में 31 IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
X

Punjab Police Reshuffle: पंजाब सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग की ओर से 25 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। इस फेरबदल में कई बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नर, रेंज के DIG और जिलों के SSP बदले गए हैं।

जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर बदले

इस फेरबदल में नौनीहाल सिंह को पंजाब के चंडीगढ़ स्थित इंटरनल विजिलेंस सेल में ADGP नियुक्त किया गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उन्होंने स्वप्न शर्मा की जगह ली है। स्वप्न शर्मा को अब DIG, रोपड़ रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

जगदाले निलांबरी विजय को IGP, जालंधर रेंज नियुक्त किया गया है, जबकि नवीन सिंगला को DIG, फरीदकोट रेंज बनाया गया है।

अमृतसर में कुलदीप सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने हरजोत सिंह की जगह ली है। हरजोत सिंह को DIG, बठिंडा रेंज भेजा गया है।

वहीं, लुधियाना में सतिंदर सिंह को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उन्होंने एस. भूपिंदर सिंह की जगह ली है। एस. भूपिंदर सिंह को DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली DIG और IGP की जिम्मेदारी

सरकार ने हरमंदीप सिंह को DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया है। डॉ. नानक सिंह को DIG, टेक्निकल सर्विसेज, पंजाब, चंडीगढ़ बनाया गया है।

गुरमीत सिंह चौहान को DIG, प्रोविजनिंग, पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति खाली पद पर की गई है। संदीप शर्मा को DIG, फिरोजपुर रेंज और अमित कोंडा को DIG, पटियाला रेंज नियुक्त किया गया है।

विवेक शील सोनी को चंडीगढ़ स्थित इंटरनल विजिलेंस सेल में AIG की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों के SSP भी बदले

जिला स्तर पर भी पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सुरेंद्र लांबा संगरूर के SSP बने रहेंगे, जबकि रंदीप सिंह को SSP, रोपड़ नियुक्त किया गया है।

राजवोट ग्रेवाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो, SAS नगर में SSP बनाया गया है। उन्होंने अंकुर गुप्ता की जगह ली है। अंकुर गुप्ता को SSP, लुधियाना रूरल की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अनीश गोयल को SSP, होशियारपुर, डॉ. प्रज्ञा जैन को SSP, अमृतसर रूरल, तुषार गुप्ता को SSP, गुरदासपुर और अजय गांधी को SSP, तरनतारन नियुक्त किया गया है।

आदित्य को पंजाब के SAS नगर में AIG, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बनाया गया है। वहीं, मनिंदर सिंह को SSP, रोपड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PPS अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग

तबादला सूची में पंजाब पुलिस सर्विस (PPS) के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। हरप्रीत सिंह खख को SSP, मलेरकोटला, हरविंदर सिंह विर्क को SSP, जालंधर रूरल और कंवलप्रीत सिंह को AIG, स्पेशल ब्रांच-I, इंटेलिजेंस, पंजाब नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा SP गुरबंस सिंह बैन्स और SP करमवीर सिंह को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधीन तैनात किया गया है।

तुरंत नई जगह जॉइन करने का आदेश

यह आदेश पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर ने जारी किया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी नई तैनाती वाली जगह पर तुरंत कार्यभार संभालें। सरकार के इस फेरबदल के बाद राज्य के पुलिस प्रशासन में कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story