पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसें आपस में टकराईं; 6 श्रद्धालुओं की गई जान

पंजाब के तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की दो बसों की भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Sawan Gupta
Published on: 14 Nov 2026 5:40 PM IST (Updated on: 14 Nov 2026 11:05 PM IST)
Image Source - Social Media
X

Image Source - Social Media

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की दो बसें आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छह यात्रियों की हुई मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा 14 नवंबर 2026 को तरनतारन में हुआ। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत संचालित दो बसों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि छह यात्रियों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शव तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाए गए हैं। वहीं, घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बाइक चालक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

खबरों के मुताबिक दोनों बसें फिरोजपुर से श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर जा रही थीं। जिस दौरान राष्ट्रीय मार्ग स्थित नौशहरा पन्नूआं के पास बाइक चालक को बचाते के लिए बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई। तभी पीछे से आती दूसरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस टकरा गई। हादसे दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद घायलों को जल्दी अस्पताल भी नहीं पहुंचाया जा सका। ट्रैफिक व्यवस्था के चलते तीन एम्बुलेंस गाड़ियां जाम में फंसी रही। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों यात्रियों के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story