TRENDING TAGS :
'मुझे समुद्र में तैरना पसंद है जब लहरें...', CEC विवाद के बीच राहुल गांधी का Cryptic Post
CEC और SIR विवाद के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर Cryptic Post शेयर किया। जानिए उन्होंने Rough Sea और Calm को लेकर क्या लिखा और इसका 'वोट चोरी' विवाद से क्या कनेक्शन है।
Rahul Gandhi Cryptic Post: राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संक्षिप्त पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि उन्हें समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब समुद्र उफान पर हो। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात यह सिखाते हैं कि “उथल-पुथल भी एक तरह का सुकून है।” राहुल गांधी ने इस पोस्ट के साथ कोई संदर्भ या स्पष्टीकरण नहीं दिया।
राहुल गांधी ने लिखा, “I love swimming in the sea when it's rough. It teaches you that rough is just another kind of calm.”
अर्थ: मुझे समुद्र में तैरना तब अच्छा लगता है जब इसमें तूफान होता है। यह आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक तरह का सुकून है।
यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 27 सितंबर को दोपहर 01:14 PM पर पोस्ट की गई, जिसे शाम 6 बजे तक करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं। 23k लाइक और 5.1k रीपोस्ट और 1.2k कमेन्ट आए हैं।
उनकी यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है। विवाद का एक प्रमुख मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है। पिछली कई पोस्ट में उन्होंने वोट चोरी और चुनाव आयोग विवाद को लेकर की है जिससे यह नई पोस्ट भी उसी संदर्भ में मानी जा रही है।
23 सितंबर की इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से संबंधित कुछ फैसलों और आदेशों पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने पिछले करीब 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर रिकॉर्ड पर आपत्ति जताई और कहा कि कुछ फैसले उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए।
रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर कहा है कि SIR से जुड़े अंतिम फैसले आयोग में सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
'वोट चोरी' के आरोपों से जोड़ा जा रहा विवाद
राहुल गांधी इससे पहले चुनावों में कथित अनियमितताओं को लेकर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हालिया घटनाक्रम उनके उठाए सवालों को पुष्ट करते हैं।
रविवार की पोस्ट में राहुल गांधी ने हालांकि न तो चुनाव आयोग का नाम लिया और न ही SIR या 'वोट चोरी' का कोई सीधा उल्लेख किया। ऐसे में उनके संदेश का सीधा संदर्भ स्पष्ट नहीं है।


