‘छात्राओं के कपड़े खींचे, यौन उत्पीड़न…’, दिल्ली पुलिस पर क्यों भड़के राहुल गांधी?

Rahul Gandhi Targets Police: राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की हालिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचने और निजी अंगों पर हमले जैसी बर्बरता की गई। राहुल ने मोदी-शाह पर भी निशाना साधा।

Aditya Kumar Verma
Published on: 17 Oct 2026 6:07 PM IST
Rahul Gandhi Targets Delhi Police
X

Image Source- Social Media

Rahul Gandhi Targets Police: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की हालिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में पुलिस कार्रवाई को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रदर्शन कर रही छात्राओं और महिलाओं को डराने और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि वे आगे सवाल उठाने की हिम्मत न कर सकें।

राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला - लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है।”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार (Alleged Misconduct) उनकी आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है। उनका कहना है कि छात्राओं और महिलाओं को इस तरह डराया और अपमानित किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में सवाल उठाने की हिम्मत ही न कर सकें।


‘इतना डरा दो कि कोई दोबारा सवाल न करे’

कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को डराने और उनका अपमान करने की कोशिश एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने लिखा, “यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।”

राहुल गांधी के मुताबिक, लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।

मोदी-शाह पर भी राहुल गांधी का हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता जाने का डर पुलिस की कार्रवाई में दिखाई दे रहा है और यही डर हिंसा के रूप में युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।”

पीड़ितों से बातचीत वाला वीडियो भी किया पोस्ट

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में वह अलग-अलग पीड़ितों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसी बातचीत के आधार पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि प्रदर्शन कर रही छात्राओं और महिलाओं के साथ कथित तौर पर बर्बरता की गई।

राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story