BJP में आपका पसंदीदा नेता कौन? राहुल गांधी से Gen-Z ने पूछा, मिला चौंकाने वाला जवाब

Rahul Gandhi Favorite BJP Leader: इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी के Ask Me Anything सेशन के दौरान युवाओं ने अजब-गजब सवाल पूछे। राहुल गांधी ने बीजेपी में अपने पसंदीदा नेता के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया और इसकी वजह भी बताई।

Alakha Singh
Published on: 7 Aug 2026 10:17 AM IST
BJP में आपका पसंदीदा नेता कौन? राहुल गांधी से Gen-Z ने पूछा, मिला चौंकाने वाला जवाब
X

Rahul Gandhi Favorite BJP Leader: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहली बार खुलकर बताया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में उनका पसंदीदा नेता कौन है। इंस्टाग्राम पर आयोजित 'Ask Me Anything' (AMA) सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि बीजेपी में उन्हें सबसे ज्यादा कौन-सा नेता पसंद है। राहुल गांधी ने बिना किसी हिचकिचाहट के कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया और इसकी वजह भी बताई।

राहुल गांधी ने अपने जवाब में एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह। मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है। वह बेहद कूल इंसान हैं और मिलिट्री हिस्ट्री के बड़े जानकार हैं। इसलिए मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं।" वीडियो के आखिर में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हेलो अंकल अमरिंदर..."



कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने 2021 में पार्टी छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया। बाद में 19 सितंबर 2022 को अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया और आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए।

पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी चर्चा

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक हलकों में इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी ने इसे सिर्फ व्यक्तिगत पसंद बताया और इसके पीछे अपने पुराने कार्य संबंधों का हवाला दिया।

Gen-Z के सवालों का भी दिया जवाब

राहुल गांधी इन दिनों इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन के जरिए छात्रों और Gen-Z के सवालों के जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उनसे उनके पालतू जानवरों को लेकर भी सवाल पूछा गया। राहुल ने कहा कि पृथ्वी पर सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के पालतू डॉग 'नूरी' का भी जिक्र किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि उसके साथ वीडियो बनाने पर उनकी मां नाराज हो सकती हैं, लेकिन "मैनेज कर लिया जाएगा।"

'क्या आप बैटमैन हैं?' सवाल पर राहुल का मजेदार जवाब

AMA सेशन में एक यूजर ने राहुल गांधी से मजाकिया अंदाज में पूछा कि "क्या आप बैटमैन हैं?" इस पर राहुल ने भी हंसते हुए जवाब दिया, "बस इतना कह सकता हूं कि किसी ने मुझे और बैटमैन को एक साथ कभी नहीं देखा है।" उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story