TRENDING TAGS :
'राहुल गांधी देश को दो मामलों में कर रहें गुमराह', SIR मुद्दे पर जमकर बरसें संबित पात्रा, Form-6 वाले दावों पर क्या कहां?
BJP सांसद संबित पात्रा ने Form 6 और बिहार SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
SIR Raw: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने Form 6 और SIR के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने दो अलग-अलग मामलों में जनता को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पहला मामला Form 6 से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला चुनाव आयोग के SIR संबंधी फैसले को लेकर है।
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि Form 6 गैरकानूनी है और इस मामले में BJP का भी जिक्र किया था। लेकिन उनके मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने आज Form 6 को गैरकानूनी घोषित नहीं किया। पात्रा ने कहा कि कोर्ट के सामने दाखिल याचिका में Form 6 में बदलाव किए जाने की बात कही गई थी, इसलिए कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे को देखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तरफ से ऐसे किसी बदलाव पर सहमति नहीं दी गई थी।
Form 6 में कोई बदलाव नहीं
संबित पात्रा के मुताबिक, अगर Form 6 में वास्तव में कोई बदलाव हुआ है तो इसका पता नोटिस जारी होने के बाद ही साफ होगा। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट के आदेश और 26 सितंबर 2018 को चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस रिलीज को देखा जाता है, तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है। पात्रा ने दावा किया कि उस प्रेस रिलीज में चुनाव आयोग ने साफ कहा था कि Form 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया था और इसके साथ जुड़े डिक्लेरेशन फॉर्म को सुप्रीम कोर्ट ने मान्यता दी थी।
इसी आधार पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी के उस दावे को गलत बताया, जिसमें Form 6 को गैरकानूनी और सुप्रीम कोर्ट की ओर से ऐसा कहे जाने की बात कही गई थी। उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना राफेल मुद्दे से भी की। पात्रा ने कहा कि उस समय भी राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के बयान को लेकर गलत दावा करने का आरोप लगा था और बाद में उन्हें उसी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी। पात्रा ने कहा कि इस मामले में भी झूठ बोलने के नतीजे सामने आएंगे।
सर्वसम्मति से दी गई मंजूरी
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर दूसरा आरोप चुनाव आयोग के फैसले को लेकर लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया कि यह फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया था। पात्रा के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अपने फैक्ट-चेक में इस बात को साफ किया है कि बिहार में SIR को लेकर 24 जून 2025 को जारी आदेश को आयोग ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग के मुताबिक इस आदेश को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के अपने फैसले में बरकरार रखा। संबित पात्रा ने कहा कि इस मामले में तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति थी और इसलिए फैसले को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।
BJP प्रवक्ता ने अपने दावे की बात करते हुए कहा कि जिस दिन यह आदेश जारी हुआ था, उस दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उनके मुताबिक, प्रेस रिलीज जारी होने के समय तीनों चुनाव आयुक्तों ने एक साथ फोटो खिंचवाई थी और वही तस्वीर सार्वजनिक की गई थी।
संबित पात्रा ने कहा कि Form 6 और SIR के फैसले, इन दोनों मुद्दों पर राहुल गांधी ने देश और जनता को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के दावों के जरिए देश में अराजकता जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।


