‘लॉकर-रूम बातचीत...', राहुल गांधी-संदीप दीक्षित के ‘हग’ पर भड़की BJP, अमित मालवीय ने लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi-Sandeep Dikshit Hug Row: राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के ‘हग’ विवाद पर BJP ने हमला बोला। अमित मालवीय और संबित पात्रा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

Alakha Singh
Published on: 14 Aug 2026 1:08 PM IST (Updated on: 14 Aug 2026 1:12 PM IST)
‘लॉकर-रूम बातचीत..., राहुल गांधी-संदीप दीक्षित के ‘हग’ पर भड़की BJP, अमित मालवीय ने लगाए गंभीर आरोप
X

Rahul Gandhi-Sandeep Dikshit Hug Row: कांग्रेस के ‘रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन’ में राहुल गांधी और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बीच हुए एक मजाक को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नेताओं की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक मानसिकता से जोड़ा है।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की टिप्पणियां महज “लॉकर-रूम बातचीत” से कहीं अधिक परेशान करने वाली हैं।

राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के बीच क्या हुआ?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने संदीप दीक्षित को गले लगाया।

इस पर संदीप दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?” उनका इशारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर था। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर हमला तेज कर दिया।



अमित मालवीय ने लगाया ‘विकृत मानसिकता’ का आरोप

अमित मालवीय ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं को उनकी पहचान, नेतृत्व और पेशेवर भूमिका के बजाय “वस्तु” के रूप में देखना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को किसी भी तरह के “लॉकर-रूम” मजाक के नाम पर सामान्य नहीं किया जाना चाहिए। मालवीय के मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में प्रभावशाली पुरुष जब महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो यह उनकी सोच को उजागर करता है।

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि महिलाओं को किसी की कल्पनाओं या अशोभनीय टिप्पणियों का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए और इस तरह के व्यवहार को महज राजनीतिक रूप से गलत टिप्पणी कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


संबित पात्रा ने भी साधा निशाना

बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी और संदीप दीक्षित पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह शर्मनाक है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का राजनीतिक आचरण और भाषा लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के बारे में इस तरह की टिप्पणी लोकतांत्रिक राजनीतिक संस्कृति के लिए उचित नहीं है।

कांग्रेस ने किया राहुल गांधी का बचाव

बीजेपी के हमले के बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव किया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी ने अपने बयान में जॉर्जिया मेलोनी का नाम तक नहीं लिया था। कांग्रेस ने बीजेपी पर टिप्पणी को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर राहुल गांधी की राजनीतिक बयानबाजी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और महिला नेताओं को लेकर सार्वजनिक संवाद की मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story