इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन पार, कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के मुताबिक एक लाख से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इंदौर में जीतू पटवारी समेत कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया।

Alakha Singh
Published on: 8 Sept 2026 10:43 PM IST (Updated on: 8 Sept 2026 10:49 PM IST)
Rahul Gandhi Students Ki Goonj Indore
X

Rahul Gandhi Students Ki Goonj Indore (Source:INC)

Rahul Gandhi Indore Chhatron ki Goonj: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि पर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर, मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

जश्न का आयोजन भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

राहुल गांधी के पोस्टर के सामने ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी

एक लाख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरे होने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर के सामने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और आतिशबाजी भी की गई। काफी देर तक इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोती पटेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


19 सितंबर को प्रस्तावित है ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 सितंबर की रात से शुरू की गई थी।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और आयोजन रीजनल पार्क के सामने मैदान में तय कार्यक्रम के अनुसार किए जाने की तैयारी है।

कांग्रेस ने एक लाख रजिस्ट्रेशन को बताया युवाओं की दिलचस्पी का संकेत

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोती पटेल ने कार्यक्रम के लिए मिल रहे समर्थन को लेकर कहा कि छात्रों और युवाओं की भागीदारी पार्टी के लिए उत्साहजनक है। उनका दावा है कि एक लाख से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि युवाओं के बीच कार्यक्रम को लेकर बढ़ती रुचि का संकेत है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में कार्यक्रम से और अधिक छात्रों और युवाओं को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। वहीं, इंदौर में हुए इस जश्न को पार्टी ने आगामी कार्यक्रम के प्रति कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के तौर पर पेश किया है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story