'पापा आप गर्व से देख रहे होंगे', राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल-प्रियंका, सोनिया गांधी की Memoir पर लिखी दिल की बात

Rahul Priyanka emotional message Sonia Gandhi memoir Belonging A Journey of Love Rajiv Gandhi Birth Anniversary

Alakha Singh
Published on: 20 Aug 2026 5:44 PM IST (Updated on: 20 Aug 2026 5:47 PM IST)
पापा आप गर्व से देख रहे होंगे, राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल-प्रियंका, सोनिया गांधी की Memoir पर लिखी दिल की बात
X

Rahul Priyanka Emotional Message, Sonia Gandhi Memoir: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आगामी संस्मरण पुस्तक Belonging: A Journey of Love को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भावुक संदेश साझा किए हैं। राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर दोनों ने अपनी मां सोनिया गांधी के जीवन, संघर्ष और राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते को याद किया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने अपने माता-पिता को आखिरी बार 35 साल से भी अधिक समय पहले साथ देखा था। राजीव गांधी की 1991 में हत्या के बाद उन्होंने अपनी मां को जीवन की तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए “अंतहीन साहस और गरिमा” के साथ आगे बढ़ते देखा।

राहुल गांधी ने लिखा, “मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी अधिक समय पहले साथ देखा था। पापा के जाने के बाद से मैंने आपको जीवन की हर मुश्किल का सामना अंतहीन साहस और गरिमा के साथ करते देखा है।”

उन्होंने कहा कि केवल वह और प्रियंका ही जानते हैं कि उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां के लिए जिंदगी कितनी कठिन रही।

सोनिया की किताब को लेकर राहुल गांधी ने जताया गर्व

राहुल गांधी ने अपनी मां की किताब के प्रकाशित होने पर खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जैसी निजी स्वभाव की शख्सियत के लिए अपनी कहानी दुनिया के सामने रखना आसान नहीं रहा होगा।

उन्होंने लिखा कि उन्हें खुशी और गर्व है कि Belonging: A Journey of Love अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो सोनिया गांधी से प्यार करते हैं।



राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल ने भावुक अंदाज में कहा कि वह कल्पना कर सकते हैं कि “पापा ऊपर से अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देख रहे होंगे।”

प्रियंका गांधी ने माता-पिता की प्रेम कहानी को बताया खास

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपनी मां के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते को “हमारे समय की सबसे महान प्रेम कहानियों में से एक” बताया।

प्रियंका ने कहा कि वह इस रिश्ते को बेहद करीब से देखने का सौभाग्य पाने वाली रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिया गांधी की किताब के जरिए लोग उनकी मां को राजनीतिक व्यक्तित्व से आगे एक इंसान के रूप में भी जान पाएंगे।



प्रियंका ने सोनिया को “बहादुर, वफादार और करुणामयी” महिला बताते हुए कहा कि वह बेहद मजबूत हैं और जरूरत पड़ने पर बेहद मजेदार भी हो सकती हैं। उन्होंने अपनी मां से कहा, “लव यू, मां और मुझे आप पर बहुत-बहुत गर्व है।”

क्या है सोनिया गांधी की Memoir Belonging: A Journey of Love?

सोनिया गांधी की 544 पन्नों की संस्मरण पुस्तक Belonging: A Journey of Love अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली है। इसका प्रकाशन Alfred A. Knopf करेगा। भारत में पुस्तक के अलग से लॉन्च की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुस्तक में सोनिया गांधी के युद्ध के बाद के इटली में बचपन से लेकर भारत आने तक की यात्रा को दर्ज किया गया है। इसमें कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात, दोनों की शादी और नेहरू-गांधी परिवार का हिस्सा बनने के अनुभवों का भी जिक्र है।

सोनिया गांधी के जीवन में आए बड़े व्यक्तिगत आघात भी संस्मरण का अहम हिस्सा हैं। इसमें 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या और 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद के उनके संघर्ष और दुख को शामिल किया गया है।

राजनीति में कैसे आईं सोनिया गांधी?

संस्मरण में सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके लंबे कार्यकाल का भी उल्लेख है। इसमें प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के उनके फैसले से जुड़े अनुभव भी शामिल हैं।

राहुल और प्रियंका गांधी के भावुक संदेशों ने इस किताब को सिर्फ एक राजनीतिक संस्मरण के बजाय सोनिया गांधी के निजी जीवन, प्रेम, परिवार और संघर्ष की कहानी के तौर पर भी चर्चा में ला दिया है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story