×

Rajasthan Exit Poll 2023 Result: राजस्थान में भाजपा की सरकार, नौ में से सात एग्जिट पोल में आगे, सिर्फ दो में कांग्रेस को बढ़त

Rajasthan Exit Poll 2023 Result: भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इस बार चुनावी बाजी जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा पीएम मोदी की सरकार की ओर से किए गए काम के दम पर वोट मांगने उतरी थी।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 30 Nov 2023 3:08 PM GMT
BJP government in Rajasthan, ahead in seven out of nine exit polls, Congress leading in only two
X

राजस्थान में भाजपा की सरकार,नौ में से सात एग्जिट पोल में आगे, सिर्फ दो में कांग्रेस को बढ़त: Photo- Social Media

Rajasthan Exit Poll 2023 Result: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में हर बार की तरह इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। राजस्थान में पिछले तीन दशकों से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज रहा है। इस कारण सबकी निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि इस बार के विधानसभा चुनाव में यह रिवाज कायम रहता है या नहीं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इस बार चुनावी बाजी जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा पीएम मोदी की सरकार की ओर से किए गए काम के दम पर वोट मांगने उतरी थी। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया मगर राजस्थान में चुनाव अभियान की अगवाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करते हुए दिखे।

सात एग्जिट पोल में बीजेपी आगे

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 200 सीटें हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अशोक गहलोत की अगुवाई में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। इस बार अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक राज्य में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है।

नौ एग्जिट पोल के नतीजे में से सात में भाजपा को बढ़त की स्थिति में दिखाया गया है जबकि दो में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है। 3 दिसंबर को नतीजे की घोषणा के दिन ही पता चल सकेगा कि इस बार राजस्थान में रिवाज कायम रहेगा या कांग्रेस सत्ता पर फिर काबिज होने में कामयाब होगी।

एग्जिट पोल के नतीजे

-आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें,भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य 9-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

-टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त की स्थिति में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य को 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

-टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। कांग्रेस को 90-100 सीटें,भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

-रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें,भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

-CVOTER के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 81, भाजपा को 104 और अन्‍य को 14 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

-दैनिक भास्कर के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 85-95 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 98-105 सीटें और अन्य 10-15 सीटें मिल सकती हैं।

-PMARQ के एग्जिट पोल में कांग्रेस 75, भाजपा को 115 और अन्‍य को 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

-ETG के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 64, भाजपा को 118 और अन्‍य को 17 सीटों पर जीत का संकेत दिया गया है।

-पोल ऑफ पोल में कांग्रेस को 80 सीटें, भाजपा को 106 सीटें और अन्‍य को 13 सीटें मिलने का अनुमान है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story