राजस्थान निकाय चुनाव में 7712 वार्डों के नतीजे जारी, जोधपुर में फंसा पेंच

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान नगर निकाय के 3657 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से 1502 सीटों पर BJP, 1397 सीटों पर कांग्रेस और 725 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Alakha Singh
Published on: 14 Sept 2026 9:24 AM IST (Updated on: 14 Sept 2026 1:46 PM IST)
राजस्थान निकाय चुनाव में  7712 वार्डों के नतीजे जारी, जोधपुर में फंसा पेंच
X

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती दौर में बड़ी बढ़त बना ली है। राज्य की 309 नगरीय निकायों के घोषित नतीजों में BJP ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 103 सीटें गई हैं। वहीं 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

दो चरणों में हुए इन चुनावों में कुल 10,167 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई।

01:30PM Update: 7712 वार्डों के नतीजे जारी, जोधपुर में फंसा पेंच

राजस्थान नगर निकाय के 7712 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 3181 वार्डों पर BJP, 2875 वार्डों पर कांग्रेस और 1656 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जोधपुर में मुकाबला बराबर का हो गया यानी यहाँ किसी भी पार्टी को स्पष्ठ बहुमत नहीं मिला।

12:15PM Update: 10 नगर निगमों में से 6 पर बीजेपी का कब्जा

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा परिणामों में राज्य के 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली है। इसके अलावा 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा। 6593 वार्डों के नतीजे सामने जारी हो चुके हैं जिनमें 2690 वार्ड पर BJP की जीत हुई है।

10:45AM Update-1502 सीटों पर BJP की जीत, कांग्रेस भी दे रही टक्कर

राजस्थान नगर निकाय के 3657 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से 1502 सीटों पर BJP, 1397 सीटों पर कांग्रेस और 725 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कुल 10167 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। बाकी वार्डों की गिनती अभी जारी है।

10AM Update: 2462 में 1001 सीटों पर BJP का परचम, 8 नगर निगमों पर जीती AAP:

राजस्थान नगर निकाय के 2462 सीटों के नतीजों की घोषणा हो गई है. इनमें से 1001 सीटों पर BJP की बंपर जीत हुई। वहीं 918 सीटों पर कांग्रेस और 543 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

09AM Update: ताजा रुझानों में भाजपा ने 223 सीटों पर परचम लहराने जा रही है, वहीं कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है।

सात बड़े नगर निगमों में क्या स्थिति?

नगर निगमों के शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

जयपुर: BJP 5, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

पाली: BJP 5, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

भीलवाड़ा: BJP 4, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

अजमेर: कांग्रेस 15, BJP 12 सीटों पर

जोधपुर: कांग्रेस 6, BJP 4 सीटों पर आगे

उदयपुर: कांग्रेस 4, BJP 3 सीटों पर आगे

अलवर: BJP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर बराबर

इस तरह उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों में तीन नगर निगमों में BJP, जबकि तीन में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। अलवर में दोनों दल बराबरी पर हैं।



दो चरणों में हुआ था मतदान

राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। 9 सितंबर 2026 को पहले चरण में 162 निकायों के लिए मतदान हुआ, जबकि 11 सितंबर को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे प्रमुख शहरों के निकाय शामिल थे।

चुनाव परिणामों के बाद अब 21 सितंबर 2026 को महापौर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

BJP की बढ़त का सियासी मतलब

इन नतीजों को राजस्थान की शहरी राजनीति में BJP के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 309 निकायों में 163 सीटों पर जीत के साथ BJP ने कांग्रेस से स्पष्ट बढ़त बना ली है। हालांकि, बड़े नगर निगमों में तस्वीर पूरी तरह एकतरफा नहीं है और जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों में मुकाबला अलग-अलग दिशा में जाता दिख रहा है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story