दौसा में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, मृत नवजात को कपड़ों में छिपाकर अस्पताल पहुंची पीड़िता

Rajasthan Crime News: राजस्थान के दौसा में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगा है। मृत नवजात की मौत और DNA जांच समेत कई पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

Kumud Gupta
Published on: 22 Oct 2026 10:18 PM IST
दौसा में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, मृत नवजात को कपड़ों में छिपाकर अस्पताल पहुंची पीड़िता
X

Rajasthan Crime News: राजस्थान के दौसा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 16 साल की नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल में डॉक्टर भी हैरान रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

कार में बैठाकर ले जाने और गैंगरेप का आरोप

पीड़िता के आरोप के मुताबिक, रात के समय तीन लोगों ने उसे कार में बैठाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास उसके साथ कथित तौर पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद पीड़िता ने वहां मौजूद एक व्यक्ति से मदद मांगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसी दौरान उसके कपड़ों की जांच करने पर उनमें एक मृत नवजात बच्ची मिली। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पहले से गर्भवती थी नाबालिग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाबालिग पहले से गर्भवती थी। उसने अजय कुमार नाम के एक व्यक्ति पर फरवरी और मई में यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि नाबालिग की गर्भावस्था और नवजात की मौत से जुड़ी परिस्थितियां क्या थीं।

मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नाबालिग को बाइक पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल छोड़ने के बाद युवक वहां से चला गया। पुलिस ने अनिल नाम के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उसके और नाबालिग के बीच कथित प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मामले में उसकी भूमिका और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कई पुलिस टीमें जांच में जुटीं, DNA जांच से मिलेगी मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा के एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी शंकरलाल मीणा, लालसोट एएसपी विनोद सीपा और संबंधित थानों के प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।

राहुवास, कोतवाली, कोलवा, सदर और बसवा थाना पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जिला विशेष टीम (DST) और साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। मृत नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही संदिग्धों के DNA सैंपल की जांच की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, ताकि नवजात की जैविक पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य सवालों पर जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Kumud Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Kumud Gupta

Mail ID - gkumud27@gmail.com Content Writergkumud27@gmail.com

I am currently pursuing a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) and am a 5th Semester student at KITM Group of Institutions, Khatima, Uttarakhand. I have a strong interest in content writing, particularly on crime, politics, social issues, and history.

Next Story