'राहुल गांधी झूठ बोलने में सुपर डॉक्टरेट हैं', वोट चोरी से लेकर परिसीमन तक BJP का करारा पलटवार

राहुल गांधी के वोट चोरी और परिसीमन बिल पर लगाए आरोपों का रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया। 14 करोड़ फर्जी वोटरों के दावे, महिला आरक्षण और कांग्रेस के पुराने परिसीमन पर BJP ने कांग्रेस को घेरा।

Alakha Singh
Published on: 28 Nov 2026 8:04 PM IST (Updated on: 28 Nov 2026 8:05 PM IST)
राहुल गांधी झूठ बोलने में सुपर डॉक्टरेट हैं, वोट चोरी से लेकर परिसीमन तक BJP का करारा पलटवार
X

Delimitation Bill Politics: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के वोट चोरी और परिसीमन संबंधी आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को झूठ और बेबुनियाद आरोपों की राजनीति करने वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अब तक राष्ट्रपति को भी वोट चोरी का कोई ठोस सबूत नहीं दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 14 करोड़ फर्जी मतदाताओं का दावा किया है, जिनमें 2.8 करोड़ मृत, 6.3 करोड़ स्थानांतरित, एक करोड़ डुप्लीकेट और तीन करोड़ अनुपस्थित मतदाता बताए गए हैं। सवाल है कि ये सभी फर्जी कैसे हो गए? स्थानांतरित मतदाताओं ने दूसरी जगह मतदान किया हो सकता है।

परिसीमन बिल को लेकर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष जानबूझकर महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में तीन बार परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हुई थी, तब किसी ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं बताया। अब लोकसभा में सांसदों की संख्या 850 तक बढ़ाने की संभावना पर तानाशाही का डर दिखाया जा रहा है। रविशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने के संकल्प पर काम कर रहे हैं और इस दिशा में सरकार की कोशिशों को वैश्विक स्तर पर भी सराहना मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक विरोध खड़ा कर रहे हैं, जबकि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को विधायी संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व देना है। बीजेपी नेता ने भरोसा जताया कि परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधायी प्रयासों को अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलेगा।


प्रमुख आरोप और पलटवार:

- मोदी को फर्जी पीएम बताने पर: रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी 2024 के चुनाव को फर्जी बता रहे हैं, लेकिन उसी चुनाव में खुद और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी जीते हैं। अगर चुनाव फर्जी था तो दोनों इस्तीफा क्यों नहीं देते?

- परिसीमन पर जवाब: उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में तीन बार परिसीमन हुआ। क्या तब देश में तानाशाही आ गई थी? तानाशाही तो तब आई थी, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था।

- राहुल पर निशाना: उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए बेचैन हैं और झूठे आरोप लगाना उनकी कार्यशैली बन गई है।

- वोट चोरी के सबूत पर सवाल: रविशंकर ने दावा किया कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के सामने भी अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

- ज्ञानेश कुमार का बचाव: उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे।

- महिला आरक्षण पर: रविशंकर प्रसाद ने मोदी सरकार के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों का बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी महिला विरोधी हैं।

- सुप्रीम कोर्ट पर आरोप: उन्होंने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट का घेराव करने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को 'अराजक और हताश नेता' करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया और भाजपा संगठन में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरोप तो लगाते हैं, लेकिन तथ्यों और सबूतों के साथ उन्हें साबित नहीं करते।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story