Re-NEET परीक्षा में सख्ती से आस्थावान आहत! हिजाब और कलावा पर गुस्साए छात्र-अभिभावक

RE-NEET Hijab and Kalava controversy: री-नीट परीक्षा केंद्रों पर में सख्ती से आस्थावान छात्र-अभिभावक आहत नजर आए। गुरुग्राम में रुद्राक्ष-कलावा पर चली कैंची, अहमदाबाद में हिजाब और कलावा को लेकर हंगामा

Harsh Srivastava
Published on: 21 Jun 2026 3:55 PM IST (Updated on: 21 Jun 2026 5:39 PM IST)
Re-NEET परीक्षा में सख्ती से आस्थावान आहत! हिजाब और कलावा पर गुस्साए छात्र-अभिभावक
X

RE-NEET Hijab and Kalava controversy: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा RE-NEET 2026 की शुरुआत होते ही परीक्षा केंद्रों पर सख्ती को लेकर विवाद की खबरें सामने आयी हैं। पहले से प्राप्त निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा हिजाब और कलावा हटवा दिया गया जिससे कई छात्रों और अभिभावकों की नाराजगी सामने आयी है।

गुरुग्राम में कलावा काटने पर नाराजगी

हरियाणा के गुरुग्राम के कादीपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-9 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी नियमों का हवाला देते हुए छात्रों के हाथ में बंधा कलावा काटने पर ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया। हालाँकि NTA ने परीक्षा से तीन दिन पहले ही नोटिस जारी कर बताया था की किसी छात्र-छात्रा का कलावा या धार्मिक चिन्ह नहीं हटाया जायेगा। लेकिन छात्रों की परीक्षा केंद्रों जब तलासी ली गई तो उस दौरान हाथ में बंधा धागा कलावा भी काट दिया।

सख्ती पर मनमानी से भड़के अभिभावक

परीक्षा देने आए मासूम छात्रों और उनके साथ आए अभिभावकों में इस पूरी घटना को लेकर भारी गुस्सा और रोष देखा जा रहा है। परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े माता-पिता का साफ कहना है कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना बिल्कुल सही कदम है और वे इसका समर्थन करते हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर छात्रों की आस्था को इस तरह सरेआम ठेस पहुंचाना कहां तक जायज है? इसके बाद से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि बच्चों को परीक्षा से ठीक पहले इस तरह मानसिक रूप से परेशान करना बेहद गलत है।

कलावा और हिजाब पर भारी घमासान

गुरुग्राम की तरह ही गुजरात के अहमदाबाद से भी एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है। अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में स्थित नीट परीक्षा केंद्र आरजे टिबरेवाल पर हिंदू छात्रों के हाथ में बंधे कलावे और मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया। परीक्षा सेंटर के मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी कर्मियों ने पहले हिंदू छात्रों का कलावा कैंची से काटकर उन्हें अंदर प्रवेश दिया और उसी समय वहां पहुंची मुस्लिम छात्राओं का हिजाब भी जबरन उतरवा दिया। इसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों ने एकजुट होकर इस मनमानी का कड़ा विरोध किया और जमकर हंगामा काटा।

प्रिंसिपल ने मांगी माफी

अभिभावकों के भारी विरोध और हंगामे के बाद परीक्षा सेंटर के अधिकारियों को अपनी बड़ी गलती का एहसास हुआ। प्रशासन ने आनन-फानन में अपनी नीति बदली और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल ने खुद बाहर आकर मुस्लिम अभिभावकों से इस पूरे वाकये के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। लेकिन दूसरी तरफ, जिन छात्र और छात्राओं का पवित्र कलावा गेट पर ही काट दिया गया था, उसे वापस नहीं बांधा जा सका। इस दोहरे रवैये और कलावा काटने को लेकर अब हिंदू अभिभावकों में भारी आक्रोश और नाराजगी है। उनका कहना है कि नियमों के नाम पर यह भेदभाव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले ने परीक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story