TRENDING TAGS :
'Voting में गड़बड़ी क्यों...', रेजीनगर उपचुनाव में आरोप के बाद Humayun Kabir को उठा ले गयी पुलिस!
Rejinagar by-election 2026: हुमायूं कबीर ने अपना वोट डालने के बाद पुलिस पर वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए।
Rejinagar by-election 2026
Rejinagar by-election 2026: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव (Rejinagar Assembly By-Election) में वोटिंग के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हुमायूं कबीर ने अपना वोट डालने के बाद पुलिस पर वोटिंग प्रक्रिया (Voting Process) में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए।
बस फिर क्या था... उनके इसी बयान के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और रेजीनगर थाने ले गई।
वोट डालने के बाद पुलिस पर लगाया आरोप
वोटिंग के बाद हुमायूं कबीर ने कहा कि आरोप तो अभी शुरू हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस खुद कई बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के गणतंत्र (Republic) और संविधान (Constitution) के अंतर्गत पुलिस की जिम्मेदारी लोगों की सुरक्षा और हिफाजत सुनिश्चित करना है।
हुमायूं कबीर ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है, तो फिर वही लोग वोटिंग में गड़बड़ी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटिंग में गड़बड़ी करने की आवश्यकता आखिर क्या है, क्योंकि सरकार तो पहले से ही बनी हुई है।
'23 अप्रैल का चुनाव शांतिपूर्ण था'
हुमायूं कबीर ने अपने बयान में 23 अप्रैल को हुए चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस चुनाव के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण थी और गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं लगा था। उनका आरोप है कि बीते 2 महीनों से पुलिस ज्यादतियां कर रही है और हमले कर रही है।
64 लोगों को हिरासत में लेने का दावा
आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख ने आगे कहा कि पुलिस ने लगभग 64 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि इसके बावजूद पुलिस संतुष्ट नहीं है। हुमायूं कबीर ने पुलिस से पीछे हटने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अब पीछे हटना चाहिए।
बयान के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
हुमायूं कबीर के इन आरोपों और बयान के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें रेजीनगर थाने (Rejinagar Police Station) लाया गया है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर की हिरासत का मामला सामने आने से यह घटनाक्रम बड़ी चर्चा में आ गया है।


