दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे, CJP के प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता का तीखा हमला

New Delhi: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

Kumud Gupta
Published on: 10 Oct 2026 8:16 PM IST
दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे,  CJP के प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता का तीखा हमला
X

social media image

New Delhi: जहां एक तरफ लोकतंत्र को बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अपनी सहयोगी टीम के साथ मिलकर दिल्ली को राजनीतिक अखाड़ा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी नाराजगी का असर दिल्ली की जनता पर नहीं पड़ना चाहिए।

सीएम ने सवाल उठाया कि सड़कों पर अव्यवस्था के कारण परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।

कर्मचारियों और मरीजों की परेशानी पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन के कारण आम लोगों को होने वाली संभावित परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि काम पर जाने वाले कर्मचारियों, रोज कमाकर परिवार चलाने वाले श्रमिकों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की मुश्किलों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

रेखा गुप्ता ने सवाल किया कि क्या राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी, सुरक्षा और शांति से बड़ी हैं? उन्होंने कहा कि राजधानी की जनता ने विकास के लिए मतदान किया है और जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।

लोकतंत्र की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति करने वाले दल इस जनसमर्थन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजधानी को बंधक बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने की राजनीति का मुकाबला किया जाएगा।

CJP के प्रदर्शन और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के फैसले के बीच मुख्यमंत्री के इस बयान से दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Kumud Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Kumud Gupta

Mail ID - gkumud27@gmail.com Content Writergkumud27@gmail.com

I am currently pursuing a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) and am a 5th Semester student at KITM Group of Institutions, Khatima, Uttarakhand. I have a strong interest in content writing, particularly on crime, politics, social issues, and history.

Next Story