‘3 साल से भटक रहा हूं...’ आधी रात ऋषभ पंत ने CM धामी से क्यों मांगी मदद? जानिए पूरा मामला

Rishabh Pant to CM Dhami: ऋषभ पंत ने आधी रात CM पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने में मदद की गुहार लगाई। पंत ने कहा कि वह 3 साल से जमीन तलाश रहे हैं और मुफ्त जमीन नहीं चाहते।

Alakha Singh
Published on: 8 Aug 2026 7:55 AM IST (Updated on: 8 Aug 2026 1:38 PM IST)
‘3 साल से भटक रहा हूं...’ आधी रात ऋषभ पंत ने CM धामी से क्यों मांगी मदद? जानिए पूरा मामला
X

Rishabh Pant to CM Dhami: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आधी रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऐसी मदद मांग ली, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पंत ने रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीएम धामी को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताई। मामला उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने से जुड़ा है।

पंत ने कहा कि वह पिछले करीब तीन साल से दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करने के लिए जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक साफ और बड़ी जमीन नहीं मिल सकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद और स्पष्टता दिलाने की अपील की है।

आधी रात CM धामी को किया पोस्ट

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित करते हुए लिखा कि वह उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और अपने राज्य से बेहद प्यार करते हैं। पंत के मुताबिक, वह दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट कर उत्तराखंड में रहना चाहते हैं, लेकिन जमीन खरीदने की प्रक्रिया उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हो रही है।

उन्होंने लिखा कि वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। पंत ने दावा किया कि करीब तीन साल से कोशिश करने के बावजूद वह अब तक जमीन नहीं खरीद पाए हैं।



‘मुझे मुफ्त जमीन या गिफ्ट नहीं चाहिए’

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में यह भी साफ किया कि वह सरकार से किसी तरह की मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अनुमति देती है तो वह सरकारी नियमों के मुताबिक और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहते हैं।

पंत ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इसके लिए सही प्रक्रिया क्या है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है।

उनकी इस अपील ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी है। फैंस जहां पंत के उत्तराखंड लौटने की इच्छा की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स जमीन खरीदने से जुड़े नियमों और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ियों में पंत

ऋषभ पंत की कमाई और टैक्स को लेकर भी हाल के दिनों में चर्चा रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में पंत ने करीब 23.84 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया। इससे वह उत्तराखंड से जुड़े सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में भी उन्होंने करीब 10.5 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था। क्रिकेट के अलावा आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पंत की बड़ी कमाई होती है।

करोड़ों की है ऋषभ पंत की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स में ऋषभ पंत की अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 से 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें सालाना करोड़ों रुपये मिलते हैं। इसके अलावा आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पॉन्सर्ड पोस्ट और डिजिटल कैंपेन से भी उनकी आय होती है।

यानी आर्थिक रूप से बेहद मजबूत होने के बावजूद पंत का कहना है कि उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया उनके लिए पिछले तीन साल से चुनौती बनी हुई है। अब उनकी आधी रात की यह अपील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची है और देखना होगा कि सरकार की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story