ऋषभ पंत की मांग पर CM धामी का बड़ा एक्शन, बोले- ‘हर संभव सहयोग मिलेगा’, जानें क्या है पूरा मामला

CM Dhami Reply to Rishabh Pant: ऋषभ पंत की जमीन खरीदने की मांग पर CM धामी का बड़ा एक्शन। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देकर पंत को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। जानें पूरा मामला।

Alakha Singh
Published on: 8 Aug 2026 1:42 PM IST
ऋषभ पंत की मांग पर CM धामी का बड़ा एक्शन, बोले- ‘हर संभव सहयोग मिलेगा’, जानें क्या है पूरा मामला
X

CM Dhami Reply to Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। पंत ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए सीएम धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और पंत को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत को जवाब देते हुए कहा, “प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है।”

सीएम धामी ने आगे कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति पंत का प्रेम और उत्तराखंड लौटकर योगदान देने की भावना सराहनीय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लिखा, “आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।”



आधी रात करीब 1 बजे CM धामी से मांगी थी मदद

दरअसल, ऋषभ पंत ने रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताई थी। पंत की यह अपील उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने से जुड़ी है।

पंत ने बताया था कि वह करीब तीन साल से दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करने के लिए जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि, अब तक उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक साफ और बड़ी जमीन नहीं मिल पाई है। इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद और स्पष्टता की मांग की थी।

‘अपने पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहता हूं’

ऋषभ पंत ने अपनी पोस्ट में कहा था कि वह उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और अपनी मातृभूमि से बेहद प्यार करते हैं। वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट कर अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं।

पंत ने यह भी कहा कि वह उत्तराखंड में रहकर राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। हालांकि, जमीन खरीदने की प्रक्रिया उनके लिए मुश्किल बनी हुई है और करीब तीन साल की कोशिश के बाद भी वह अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं खरीद पाए हैं।

‘मुफ्त जमीन या गिफ्ट नहीं चाहिए’

ऋषभ पंत ने अपनी अपील में यह भी स्पष्ट किया था कि वह सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह का गिफ्ट नहीं मांग रहे हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार अनुमति देती है तो वह सरकारी नियमों और निर्धारित सरकारी दरों के मुताबिक जमीन खरीदना चाहते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सिर्फ इतना अनुरोध किया कि उन्हें जमीन खरीदने की सही प्रक्रिया और नियमों को समझने में मदद की जाए, ताकि वह उत्तराखंड में अपना पहला घर बना सकें।

पंत की अपील के बाद अब अधिकारियों की होगी एंट्री

ऋषभ पंत की पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया से साफ है कि अब मामले को संबंधित अधिकारी आगे देखेंगे। सीएम ने अधिकारियों को पंत से संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पंत की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। फैंस ने उत्तराखंड लौटने की उनकी इच्छा की तारीफ की, वहीं जमीन खरीदने से जुड़े नियमों और प्रक्रिया को लेकर भी यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story