BJP के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन, नोएडा आवास पर ली अंतिम सांस

RK Sinha Passed Away: आरके सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शुरुआती दौर से ही संगठन से जुड़े हुए थे। उन्हें पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिना जाता था।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Oct 2026 1:51 PM IST
BJP के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन, नोएडा आवास पर ली अंतिम सांस
X

RK Sinha Passed Away: बिहार की राजनीति और कारोबारी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व राज्यसभा सांसद और एसआईएस (SIS) ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं, सहयोगियों और करीबियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

BJP के शुरुआती दौर से संगठन से जुड़े थे आरके सिन्हा

आरके सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शुरुआती दौर से ही संगठन से जुड़े हुए थे। उन्हें पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिना जाता था। बिहार बीजेपी में उनका विशेष स्थान था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूर्व राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही। उनके निधन को बिहार के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

SIS ग्रुप को देश-विदेश में दिलाई पहचान

आरके सिन्हा ने राजनीति के अलावा उद्यमिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनके नेतृत्व में एसआईएस ग्रुप ने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में देश और विदेश में अपनी पहचान बनाई। एक छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबारी सफर आगे बढ़कर एक बड़े संस्थान के रूप में स्थापित हुआ।

उनके नेतृत्व में एसआईएस ग्रुप ने हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में कंपनी के विस्तार ने उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान दिलाई। राजनीति और कारोबार दोनों क्षेत्रों में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

आरके सिन्हा के निधन की जानकारी साझा करते हुए जारी संदेश में उन्हें सभी का अभिभावक और श्रद्धेय बताया गया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा। यहां पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

हालांकि, उनके पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने का समय और अंतिम संस्कार की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

आरके सिन्हा के निधन से बीजेपी, बिहार और कारोबारी जगत ने एक अनुभवी व्यक्तित्व खो दिया है। उनके राजनीतिक सफर, सामाजिक योगदान और उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story