Satara में भीषण सड़क हादसा, पुणे-सतारा हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, 4 युवकों की मौत, 2 घायल

Satara Road Accident: इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Priya Singh Bisen
Published on: 11 Aug 2026 9:19 AM IST
Satara में भीषण सड़क हादसा, पुणे-सतारा हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, 4 युवकों की मौत, 2 घायल
X

Satara Road Accident: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सातारा (Satara) जिले में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (Pune-Bengaluru National Highway) पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। खंडाला तहसील के शिरवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (National Highway-48) पर एक कार पहले डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इसके बाद सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुणे से सातारा जा रही थी कार

राजमार्ग पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर सातारा-पुणे लेन पर हुआ। कार पुणे (Pune) से सातारा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और विपरीत लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात (Traffic) भी प्रभावित हुआ।

4 युवकों की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), निखिल बालू राउत (20) और आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) के रूप में हुई है। चारों युवक पुणे जिले (Pune District) के रहने वाले थे।

हादसे में कार सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। दोनों की उम्र 20 वर्ष बताई गई है और वे पुणे के कामशेत (Kamshet) के निवासी हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

क्रेन की मदद से हटाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि कार और ट्रक को क्रेन (Crane) की मदद से सड़क से हटाया गया। वाहनों को हटाए जाने के बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बहाल (Traffic Restored) कर दिया गया।

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के बाद यह हादसा हुआ।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story