TRENDING TAGS :
Semicon India 2026 शुरू... PM Modi ने किया उद्घाटन, 52 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां शामिल
Semicon India 2026: इस बार कार्यक्रम की थीम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ (Silicon to Systems: Building the Ecosystem) रखी गई है।
Semicon India 2026
Semicon India 2026: सेमीकॉन इंडिया 2026 (Semicon India 2026) की शुरुआत हो गई है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया। यह आयोजन 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा, जिसमें भारत समेत 52 देशों की 300 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में इंडियन कंपनियों के साथ निवेशक (Investors), शोधकर्ता (Researchers) और बड़ी संख्या में छात्र (Students) भी शामिल हो रहे हैं।
सेमीकॉन इंडिया 2026 का मुख्य उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र (Semiconductor Industry) में सहयोग, निवेश और प्रतिभा के विकास को बढ़ावा देना है। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ (Silicon to Systems: Building the Ecosystem) रखी गई है।
600 से अधिक कंपनियां और स्टार्टअप लेंगे भाग
सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से अधिक कंपनियों और स्टार्टअप (Startups) के हिस्सा लेने की बात कही गई है। इस दौरान करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में 52 देशों से 400 से अधिक एग्जीक्यूटिव्स (Executives) शामिल होंगे, जबकि 150 से अधिक स्पीकर्स (Speakers) भी अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।
सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन होगी प्रदर्शित
इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन (Semiconductor Value Chain) को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल (Semiconductor Materials), चिप डिजाइन (Chip Design), फैब्रिकेशन (Fabrication) और एडवांस्ड पैकेजिंग (Advanced Packaging) तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी।
‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम वैल्यू चेन एक्सपीरियंस’ (Sand to Silicon to System Value Chain Experience) के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के पूरे सफर को समझाने की कोशिश की जाएगी।
6 देशों के पवेलियन भी मौजूद
सेमीकॉन इंडिया 2026 में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले छह कंट्री पवेलियन (Country Pavilions) मौजूद हैं। इसके अलावा 12 स्टेट बूथ (State Booths), एक स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस (Innovation Showcase), स्टूडेंट हैकाथॉन (Student Hackathon) और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
सेमीकंडक्टर क्या होता है?
सेमीकंडक्टर (Semiconductor) को आसान भाषा में बिजली के ट्रैफिक कंट्रोलर की तरह समझा जा सकता है। इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन से लेकर कार और दूसरी आधुनिक मशीनों तक में होता है। सेमीकंडक्टर आमतौर पर सिलिकॉन (Silicon) से तैयार किया जाता है। सिलिकॉन से बने वेफर पर अरबों छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर (Transistors) बनाए जाते हैं, जिनकी मदद से प्रोसेसर और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक चिप तैयार की जाती हैं।


