PM बनेंगे राहुल गांधी? BJP छोड़ते ही शहजाद पूनावाला की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, बोले- ‘जब तक मैं जिंदा...'

Shehzad Poonawalla Prediction Rahul Gandhi: बीजेपी छोड़ते ही शहजाद पूनावाला के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि 'जब तक मैं जिंदा हूं, राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।'

Harsh Srivastava
Published on: 20 Aug 2026 1:24 PM IST
PM बनेंगे राहुल गांधी? BJP छोड़ते ही शहजाद पूनावाला की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, बोले- ‘जब तक मैं जिंदा...
X

Shehzad Poonawalla Prediction Rahul Gandhi: Pभारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अचानक पार्टी से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। इस्तीफा देते ही उन्होंने देश के सियासी गलियारे में एक नया राजनीतिक भूचाल ला दिया है। पूनावाला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बेहद सनसनीखेज भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी अपनी जिंदगी में कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

'जब तक मैं जिंदा हूं, राहुल पीएम नहीं बनेंगे'

शहजाद पूनावाला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन करते हुए सख्त लहजे में कहा कि भले ही उनका रास्ता बदल गया हो, लेकिन उनका मकसद अब भी वही है। उन्होंने कहा, 'जब तक मैं जिंदा हूं, राहुल गांधी कभी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।' गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी 2029 के आम चुनावों के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में पेश करने की तैयारी में जुटी है, ऐसे में पूनावाला का यह बयान काफी मायने रखता है।

कांग्रेस में वापसी के लिए रखी अजीब शर्त

घर वापसी के सवाल पर शहजाद पूनावाला ने साफ तौर पर कहा कि वह कभी भी दोबारा कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक बेहद सख्त शर्त रखते हुए कहा कि अगर कांग्रेस से राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा को हटा दिया जाए और नेहरू के फैसलों पर माफी मांगी जाए, तभी वह इस पर विचार कर सकते हैं। आपको बता दें कि शहजाद पूनावाला साल 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

किराए के पैसे नहीं, इसलिए छोड़ी पार्टी!

इस्तीफे के पीछे की असली वजह बताते हुए पूनावाला ने अपने निजी आर्थिक संकट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को कोई सैलरी नहीं देती हैं। पूनावाला ने कहा, 'मुझे हर महीने की 1 तारीख को मकान का किराया देना होता है। मकान मालिक मुझे सिर्फ इसलिए मुफ्त में घर नहीं रहने देगा क्योंकि मैं बीजेपी में हूं।' उन्होंने साफ किया कि राजनीति कोई नौकरी नहीं है और घर चलाने के लिए पैसे कमाना बेहद जरूरी है।

चिट्ठी लिखकर बीजेपी को कहा शुक्रिया

अपने त्यागपत्र में पूनावाला ने लिखा कि वह निजी क्षेत्र (प्राइवेट जॉब) में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि भले ही वह सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हों, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों का समर्थन हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजते हुए लिखा कि एक पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार वाले साधारण युवा को जो सम्मान बीजेपी में मिला, वह किसी अन्य पार्टी में संभव ही नहीं था।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story