TRENDING TAGS :
Shiv Sena UBT Crisis: Uddhav Thackeray की बढ़ीं मुश्किलें! शिंदे गुट में जाने की तैयारी में हैं UBT के सांसद?
Shiv Sena UBT Crisis: इन अटकलों के बीच शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है।
Shiv Sena UBT Crisis
Shiv Sena UBT Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर ज़बरदस्त हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे के सामने नए राजनीतिक बड़ा संकट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं कि पार्टी के कुछ सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के संपर्क में हैं और आगामी दिनों में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा
इन अटकलों के बीच शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी के सांसदों को कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से कोई भी पुष्टि नहीं हो हुई है, लेकिन इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
बढ़ रही है उद्धव ठाकरे की चिंता?
साल 2022 में महाराष्ट्र में शिवसेना में हुई बड़ी टूट के बाद से ही उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच लगातार राजनीतिक संघर्ष जारी है। उस वक़्त पार्टी के कई विधायक शिंदे के साथ शामिल हो गए थे, जिसके बाद राज्य की सत्ता में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला था।
अब अगर सांसद स्तर पर भी किसी प्रकार की टूट होती है तो इसे उद्धव ठाकरे के लिए तगड़ा झटका माना जाएगा। इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाएं लगातार बनी हुई हैं।
संजय राउत का बड़ा आरोप
इस बीच संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि शिवसेना (UTB) के सांसदों को पार्टी छोड़ने के लिए आर्थिक रूप से प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया गया है।
राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ऐसे किसी दबाव या लालच में आने वाली नहीं है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में संगठन पहले की तरह मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और वक़्त आने पर इसका मुह तोड़ जवाब वगि देगी।
शिंदे गुट की तरफ से क्या कहा गया?
संजय राउत के आरोपों पर शिंदे गुट की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि महाराष्ट्र में आगामी दिनों में कुछ बड़े राजनीतिक निर्णय हो सकते हैं।
सूत्रों का दावा है कि कई नेता अपने राजनीतिक भविष्य और संगठनात्मक स्थिति को लेकर निरंतर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी सांसद ने सार्वजनिक रूप से पार्टी छोड़ने या शिंदे गुट में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।
महाराष्ट्र की राजनीति पर रहेगी निगाह
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर शिवसेना (UTB) के अंदर असंतोष बढ़ता है तो इसका प्रभाव आगामी चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। वहीं उद्धव ठाकरे के लिए यह वक़्त संगठन को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी दिनों में शिवसेना (UTB) के सांसदों का रुख क्या रहता है और क्या महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर किसी बड़े उलटफेर की तरफ बढ़ रही है।


