TRENDING TAGS :
‘कुत्ता बनाकर मारा मैंने...’, शिवा शर्मा को धमकाती थी श्रद्धा दुबे? Viral Audio से मचा हड़कंप!
Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें ‘कुत्ता बनाकर मारा’ और वीडियो फैलाने समेत कई धमकियों का दावा किया गया है।
Shiva Sharma Death Case
Shiva Sharma Death Case: कारोबारी शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) से जुड़े मामले में एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में श्रद्धा दुबे फोन पर शिवा शर्मा को धमकाते हुए उससे बात कर रही है।
बातचीत के दौरान श्रद्धा कथित तौर पर शिवा को गंदी गालियां देती है और कहती है कि उसने उसे कुत्ता बनाकर मारा है। साथ ही वह यह भी कहती सुनाई दे रही है कि इस घटना का वीडियो लोगों को दिखाकर फैलाएगी। हालांकि, वायरल हो रहे इस ऑडियो की न्यूजट्रैक पुष्टि नहीं करता है।
शिवा को घर बुलाकर धमकाने का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारोबारी शिवा शर्मा को श्रद्धा दुबे बुरी तरह प्रताड़ित करती थी और उसकी पिटाई भी की थी। दावा है कि पिटाई का वीडियो भी बनाया गया था। इसके अलावा श्रद्धा कथित तौर पर शिवा को लगातार अपने घर बुलाती थी और फोन पर भी धमकियां देती रहती थी।
अब सोशल मीडिया पर सामने आए कथित ऑडियो में दोनों के बीच ऐसी ही एक बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। बातचीत में श्रद्धा शिवा को अपने घर आने के लिए कहती है और गुस्से में उससे बात करती सुनाई देती है।
‘मेरे पंटरों को काट रहा है’
वायरल कथित ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा से कहती सुनाई दे रही है कि वह उसके पंटरों को काट रहा है। इसी बातचीत के दौरान वह शिवा के गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग करने की बात भी कहती है।
श्रद्धा कथित तौर पर कहती है, “दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है ......। तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने।”
इसके जवाब में शिवा कहता है कि उसके पंटर को कौन काट रहा है और उसके पास उसी के पंटर का फोन आया है।
‘कुत्ता बना के मारा मैंने’
कथित ऑडियो में बातचीत उस वक्त और ज्यादा विवादित हो जाती है, जब श्रद्धा शिवा से कहती है कि पूरा शहर हंस रहा है कि उसने उसे कुत्ता बनाकर मारा। श्रद्धा कथित तौर पर कहती है, “पूरा शहर हंस रहा है, कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे।”
इसके बाद वह शिवा को यह धमकी देती सुनाई देती है कि अगर वह उसे ज्यादा परेशान करेगा तो वह इस बात को और फैलाती जाएगी। वह लोगों को वीडियो दिखाने की बात भी करती है। श्रद्धा कथित तौर पर कहती है, “तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं अब यह बात।”
इसके आगे वह कहती है, “और लोगों को वीडियो भी दिखाऊंगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना।”
‘तुमने मेरे साथ खिलवाड़ किया है’
कथित बातचीत में श्रद्धा शिवा पर उसके साथ बदतमीजी करने और खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाती सुनाई दे रही है। इस पर शिवा उससे पूछता है कि आखिर किसने खिलवाड़ किया है।
श्रद्धा कथित तौर पर जवाब देती है, “चलो, वो तो मैं... वो तो मैं बताऊंगी ना, दिखाऊंगी एक्चुअली लोगों को...”
इसके बाद वह कहती है कि क्या हुआ और क्या नहीं हुआ, यह वह लोगों को दिखाएगी।
‘मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो’
कथित ऑडियो में श्रद्धा यह भी कहती सुनाई दे रही है कि शिवा उसे डिप्रेस कर रहा है और उसका ईगो हर्ट कर रहा है। वह बातचीत के दौरान कहती है, “तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो।”
इसके बाद बातचीत ‘ठीक है, वेट’ पर खत्म होती सुनाई देती है।
पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे मामले में इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में श्रद्धा कथित तौर पर शिवा को उसके घर से ज्वेलरी चोरी करने को लेकर धमकाती दिखाई दी थी।
अब कथित ऑडियो के सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
नौ अक्टूबर को हुई थी शिवा की मौत
शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरने के कारण मौत हुई थी। इसके बाद शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप लगाया था कि शिवा को चौथी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या की गई।
इस मामले में वारदात के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। श्रद्धा के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
फिलहाल इस मामले में वायरल ऑडियो और पहले सामने आए वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसमें कही गई बातों को आरोप और कथित बातचीत के तौर पर ही देखा जा रहा है।


