×

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा के चेहरे पर चोट..'मैं बिस्तर से भी नहीं उठ पा रही', Whatsapp चैट से कई खुलासे

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा के दोस्तों ने उसकी एक पुरानी तस्वीर पुलिस को दी है। जिसमें आफ़ताब की हैवानियत साफ-साफ दिखती है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं।

aman
Written By aman
Published on: 18 Nov 2022 1:06 PM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 1:08 PM GMT)
shraddha walker murder case old picture of shraddha with marks beaten by aftab brutally
X

श्रद्धा के चेहरे पर चोट के निशान (Social Media)

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में नित नए खुलासों ने पुलिस सहित आम लोगों को सन्न कर दिया है। एक तरफ दिल्ली पुलिस जंगल-जंगल खाक छान कर पुख्ता सबूत इकट्ठा करने की कोशिशों में जुटी है वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) की हैवानियत दिखाता है। साथ ही, एक अन्य खुलासे में बताया जा रहा है कि, मुंबई में रहने के दौरान इन दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर फ्लैट किराये पर लिया था।

इस बीच श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में एक व्हाट्सएप चैट सामने आया है। जिसमें उसके साथ हुई मारपीट का पता चला है। ये चैट श्रद्धा और उसके पूर्व टीम लीडर के बीच की है। एक खबरिया चैनल के हवाले से बताया जा रहा है ये चैट 24 नवंबर 2020 की है। जिसमें श्रद्धा वॉकर अपनी तबीयत ठीक न होने की बात बता रही है।

चैट से पता चल रहा, आफताब करता था पिटाई

श्रद्धा की इस व्हाट्सएप चैट (Shraddha's Whatsapp Chat) से पता चलता है कि, उसे उसका लिव-इन-पार्टनर आफताब बुरी तरह पीटता था। श्रद्धा चैट में लिखती है, कि वह आज काम नहीं कर पाएगी। कल की पिटाई के बाद से ब्लड प्रेशर लो है। वह लिखती है शरीर में काफी दर्द भी है। बिस्तर से भी नहीं उठ पा रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिटाई के बाद श्रद्धा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जांचकर्ताओं ने बताया कि ये चैट तब की है जब वो मुंबई के वसई इलाके में आफताब के साथ रहती थी। व्हाट्सएप चैट में एक तस्वीर के साथ श्रद्धा ने ये बातें लिखी थी। इसी फोटो में श्रद्धा के चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं।

पति-पत्नी बताकर लिया था फ्लैट

श्रद्धा हत्याकांड में नित नए खुलासों ने पुलिस सहित आम लोगों को सन्न कर दिया है। एक तरफ दिल्ली पुलिस जंगल-जंगल खाक छान कर पुख्ता सबूत इकट्ठा करने की कोशिशों में जुटी है वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) की हैवानियत दिखाता है। साथ ही, एक अन्य खुलासे में बताया जा रहा है कि, मुंबई में रहने के दौरान इन दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर फ्लैट किराये पर लिया था।

श्रद्धा से अक्सर होती थी मार-पिटाई

दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड के तार जितना सुलझाने के प्रयास कर रही है, ये उतना ही उलझता जा रहा है। दिल्ली से मुंबई तक इस मामले के कई पेंच अब खुलने लगे हैं। साथ ही, आरोपी आफताब के हैवानियत की दास्तां भी दुनिया के सामने आ रही है। इस बीच श्रद्धा के दोस्तों ने उसकी एक तस्वीर जारी की है। जिसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते हैं। चोट के ये निशान बताते हैं कि उसके साथ साथ ठीक नहीं था। ये भी पता लगता है कि आफताब उसके साथ मार-पिटाई किया करता था।

चोट के बावजूद मुस्कुराने की कोशिश

श्रद्धा की चोट वाली तस्वीर देखने पर आप सहज अनुमान लगा सकते हैं कि इस दर्द में भी वो किस तरह मुस्कुराने की कोशिश कर रही है। दोस्तों से बात करते हुए वो खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही थी। मगर, चेहरे के जख्म बताते हैं कि वो किस दर्द से गुजर रही थी। बावजूद वो आफताब के साथ रहना चाहती थी। हर हाल में उसका प्यार पाना चाहती थी। लेकिन, श्रद्धा के लिव-इन-पार्टनर आफ़ताब के सिर पर तो मानो खून सवार था। वह उससे पीछा छुड़ाने की प्लानिंग कर रहा था।

श्रद्धा ने एंगर मैनेजमेंट के लिए मदद मांगी थी

श्रद्धा के दोस्त बताते हैं कि उसने डॉक्टर से एंगर मैनेजमेंट के लिए भी मदद मांगी थी। हालांकि, वो उसे कभी नहीं मिली। आफ़ताब के साथ मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गई लेकिन दोनों के बीच झगड़े कम नहीं हुए। एक बार नहीं बल्कि कई बार वो आफताब की मार-पिटाई का शिकार हुई। दोस्त बताते हैं एक बार तो आफताब ने उसे मारने की भी कोशिश की थी, मगर श्रद्धा के रोने के बाद वो रुक गया। दरअसल, श्रद्धा ने अपने पिता तक को ठुकराकर आफताब का साथ पाया था। उसने अपने लौटने के सभी रास्ते बंद कर लिए थे। शायद इसलिए भी वो आफ़ताब से प्यार तलाशती रही।

पति-पत्नी बनकर लिया था मुंबई में फ्लैट

इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें मुंबई के वसई इलाके में जब श्रद्धा और आफ़ताब मकान किराए पर लेने गए थे तब उन्होंने पति पत्नी बताया था। बता दें, मुंबई के वसई इलाके स्थित रीगल अपार्टमेंट में आफताब और श्रद्धा ने किराये पर फ़्लैट लिया था। उस फ़्लैट में ये साल 2020-21 तक साथ-साथ रहे थे। इनका ठिकाना रीगल अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर- 302 था।फ़्लैट किराये पर लेते वक़्त आफताब और श्रद्धा ने स्वयं को पति-पत्नी बताकर ही रेंट एग्रिमेंट बनवाया था। फ्लैट मालिक जयश्री पाटकर के अनुसार, दोनों ने उनके एजेंट से ये कहा था कि वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां रहने आएंगे। दोनों पति-पत्नी हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story