Siddaramaiah के भविष्य पर आज बड़ा फैसला, दिल्ली में होने जा रही हाईकमान की बड़ी बैठक

Karnataka Congress Meeting: इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 26 May 2026 11:49 AM IST (Updated on: 26 May 2026 12:00 PM IST)
Karnataka Congress Meeting
X

Karnataka Congress Meeting

Karnataka Congress Meeting: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच आज 26 मई 2026 को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में की तरह से अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान कर्नाटक सरकार के नेतृत्व और भविष्य को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है।

राज्य में नेतृत्व बदलाव को लेकर मंथन जारी

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान राज्य में नेतृत्व बदलाव को लेकर गंभीर मंथन कर रहा है। बीते कुछ महीनों से यह चर्चा तेजी से होती या रही थी कि उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी का कार्यभार सौंपा जा सकता है। हालांकि, पार्टी की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दिल्ली में हाई-प्रोफाइल बैठक आज

दिल्ली में होने जा रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक से पहले कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ मंत्री M. B. Patil ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैठक का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक राज्यसभा चुनाव, MLC चुनाव या फिर संभावित कैबिनेट बदलाव को लेकर भी हो सकती है। पाटिल ने साफ किया कि फिलहाल किसी के पास भी पुख्ता जानकारी नहीं है।

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद से ही मंत्रिमंडल में परिवर्तन और सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं। इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े फैसले ले सकती है।

डी.के. शिवकुमार से मुख्यमंत्री बनने पर सवाल

इस बीच, जब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुख्यमंत्री बनने की अटकलों को लेकर सवाल भी पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों के सवाल पर वह सिर्फ मुस्कुराते नजर आए। उनकी यह चुप्पी और मुस्कान राजनीतिक हलकों में एक नए संकेत के तौर पर देखी जा रही है। इससे यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि कांग्रेस नेतृत्व भविष्य की रणनीति पर बहुत ही गंभीर तरह से विचार कर रहा है।

विपक्षी दल भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी गंभीर निगाहें टिकाए हुए हैं। BJP और JDS लगातार कांग्रेस सरकार के अंदर चल रही कथित तनातनी को मुद्दा बना रहे हैं। ऐसे में आज की बैठक को कर्नाटक की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब सभी की नजरें दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया पर विश्वास कायम रखता है या फिर राज्य में नए नेतृत्व के माध्यम से बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story