टेकऑफ के वक्त रनवे से फिसला ट्रेनिंग विमान, महिला पायलट के साथ हुआ बड़ा हादसा!

Solapur Airport Incident: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट रनवे से फिसलकर नीचे उतर गया। विमान एक महिला ट्रेनी पायलट उड़ा रही थी, जो हादसे में सुरक्षित बच गई। जानिए पूरा मामला।

Shalni Kumari
Published on: 12 Nov 2026 4:07 PM IST (Updated on: 12 Nov 2026 4:25 PM IST)
Solapur Airport Incident
X

Solapur Airport Incident

Solapur Airport Incident: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट (Solapur Airport) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (Training Aircraft) अचानक रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया। टेकऑफ (Takeoff) के दौरान हुई इस घटना के वक्त विमान की कमान एक महिला ट्रेनी पायलट के हाथों में थी। गनीमत रही कि विमान के रनवे से उतरने के बावजूद पायलट को कोई चोट नहीं आई। हादसे में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में विमान का अगला हिस्सा जमीन की ओर झुका हुआ दिखाई दे रहा है। उसकी नोज (Nose) जमीन को छूती नजर आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत की बात यह है कि एयरक्राफ्ट को ज्यादा नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है।

टेकऑफ के दौरान कैसे रनवे से बाहर निकला विमान?

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को एक महिला ट्रेनी पायलट उड़ा रही थी। वह उड़ान भरने के लिए विमान को रनवे पर आगे बढ़ा रही थी, तभी एयरक्राफ्ट अचानक निर्धारित रास्ते से भटक गया और पक्के रनवे से नीचे उतर गया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान का संतुलन किस वजह से बिगड़ा। घटना के पीछे तकनीकी खराबी या कोई अन्य कारण था, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

दमकल और एम्बुलेंस की टीम पहुंची

एक प्रशासनिक अधिकारी ने PTI को बताया कि फ्लाइंग क्लब (Flying Club) की ओर से संचालित विमान दोपहर करीब 2:30 बजे टेकऑफ के दौरान रनवे की पक्की सतह से बाहर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एम्बुलेंस और पुलिसकर्मियों की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई। मौके पर बचाव और सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम किए गए।

अधिकारियों के बयान का इंतजार

सोलापुर एयरपोर्ट प्रशासन ने अब तक घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। विमान रनवे से कैसे फिसला और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story