TRENDING TAGS :
Solar Panel Fixed Charge Update 2026: सोलर लगाकर भी नहीं मिलेगी राहत? सरकार के नए प्लान से बढ़ सकता है खर्च
Solar Panel Fixed Charge Update 2026: सोलर लगाकर भी नहीं मिलेगी राहत? जानिए CEA के नए बिजली टैरिफ प्लान का असर
Solar Panel Fixed Charge Update 2026 India
Solar Panel Fixed Charge Update 2026: महंगाई के इस दौर में घर के बिगड़ते बजट को कंट्रोल में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिसमें बिजली का बिल एक बड़ा मुद्दा है। लोग अपने घर का बिजली बिल कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कोई बेवजह लाइट बंद कर रहा है, कोई AC का इस्तेमाल सीमित कर रहा है, तो कई परिवार लाखों रुपए खर्च कर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं ताकि हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिल कम हो सके। लेकिन अब आम बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ सोलर यूजर्स के लिए भी एक ऐसी खबर सामने आई है, जो उनकी चिंता बढ़ा सकती है।
केंद्र सरकार के तहत आने वाले केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने बिजली टैरिफ ढांचे में बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के तहत बिजली बिल में लगने वाला ‘फिक्स्ड चार्ज’ काफी बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि भविष्य में चाहे आप कम बिजली इस्तेमाल करें या बिल्कुल न करें, हर महीने एक तय रकम तो चुकानी ही पड़ेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि सोलर पैनल लगवाकर बिजली बचाने वाले उपभोक्ता भी इससे अछूते नहीं रहेंगे।
आखिर क्या होता है फिक्स्ड चार्ज
बिजली बिल में आमतौर पर दो तरह के शुल्क शामिल होते हैं। पहला वह चार्ज होता है जो बिजली की खपत के हिसाब से लिया जाता है और दूसरा होता है फिक्स्ड चार्ज, जिसे स्थायी शुल्क भी कहा जाता है। यह रकम हर महीने तय रूप में देनी पड़ती है, चाहे घर में बिजली कम खर्च हुई हो या ज्यादा। अभी तक लोग बिजली बचाकर अपने बिल को काफी हद तक कम कर लेते थे, लेकिन यदि फिक्स्ड चार्ज बढ़ता है तो बिजली बचत का असर बिल पर पहले जैसा दिखाई नहीं देगा।
बिजली कंपनियां क्यों बढ़ाना चाहती हैं फिक्स्ड चार्ज
सरकारी बिजली वितरण कंपनियां यानी डिस्कॉम्स लंबे समय से आर्थिक दबाव का सामना कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि उन्हें केवल बिजली सप्लाई नहीं करनी होती, बल्कि ट्रांसमिशन लाइन, ग्रिड, ट्रांसफॉर्मर, कर्मचारियों की सैलरी और पूरे नेटवर्क के रखरखाव पर भारी खर्च करना पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियों का बड़ा हिस्सा स्थायी खर्चों में जाता है, लेकिन फिक्स्ड चार्ज के जरिए उसकी भरपाई नहीं हो पा रही। यही वजह है कि अब कंपनियां अपनी आमदनी स्थिर रखने के लिए फिक्स्ड चार्ज बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।
सोलर यूजर्स बिजली कंपनियों की चिंता क्यों बन रहे
देशभर में तेजी से बढ़ रहे रूफटॉप सोलर सिस्टम ने बिजली कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। जिन लोगों ने अपने घरों या फैक्ट्रियों में सोलर पैनल लगवाए हैं, वे दिन के समय ग्रिड से बहुत कम बिजली लेते हैं। इससे बिजली कंपनियों की यूनिट आधारित कमाई घट रही है। हालांकि, ये उपभोक्ता पूरी तरह ग्रिड से अलग नहीं होते। रात के समय या खराब मौसम में उन्हें सरकारी बिजली सप्लाई की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कंपनियों को पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर चालू रखना पड़ता है। कंपनियों का तर्क है कि जब सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं तो उनका खर्च भी उपभोक्ताओं से वसूला जाना चाहिए।
सोलर यूजर्स पर कैसे बढ़ सकता है आर्थिक बोझ
अब सोलर यूजर्स के लिए अलग बिलिंग सिस्टम तैयार करने की चर्चा हो रही है। नेट-मीटरिंग वाले उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त फिक्स्ड चार्ज लगाया जा सकता है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जिन्होंने लाखों रुपए खर्च करके सोलर सिस्टम इसलिए लगाया था ताकि बिजली बिल कम हो सके। अगर हर महीने फिक्स्ड चार्ज ज्यादा देना पड़ा, तो सोलर सिस्टम से होने वाली बचत कम हो सकती है और निवेश की भरपाई में ज्यादा समय लग सकता है।
आम उपभोक्ताओं की जेब पर क्या होगा असर
अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो बिजली बिल का बड़ा हिस्सा स्थायी शुल्क के रूप में तय हो जाएगा। इसका मतलब यह होगा कि बिजली बचाने के बाद भी बिल में बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। जिन परिवारों ने बिजली बचत के लिए LED बल्ब, इन्वर्टर AC और एनर्जी एफिशिएंट उपकरण लगाए हैं, उन्हें भी सीमित फायदा ही मिल पाएगा। मध्यम वर्ग और आम परिवारों के लिए यह बदलाव अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है।
CEA के रोडमैप में क्या है खास
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से फिक्स्ड चार्ज बढ़ाने की योजना बनाई है। घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के कुल बिजली बिल में साल 2030 तक फिक्स्ड कॉस्ट की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव है। वहीं इंडस्ट्रियल और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए इसे 100 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा सोलर और नेट-मीटरिंग वाले ग्राहकों के लिए अलग टैरिफ ढांचा तैयार करने की बात भी कही गई है।
क्या सोलर सिस्टम का फायदा कम हो जाएगा
विशेषज्ञों का मानना है कि फिक्स्ड चार्ज बढ़ने से सोलर सिस्टम की रिकवरी अवधि बढ़ सकती है। पहले लोग कुछ वर्षों में सोलर सिस्टम की लागत निकाल लेते थे, लेकिन अब इसमें ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, लंबे समय में सोलर ऊर्जा अब भी पारंपरिक बिजली के मुकाबले बेहतर विकल्प मानी जा रही है। लेकिन अब उपभोक्ताओं को केवल यूनिट बचत नहीं, बल्कि बढ़ते स्थायी शुल्क का भी हिसाब समझना होगा।
यह प्रस्ताव बिजली क्षेत्र में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। अब तक बिजली बिल मुख्य रूप से खपत पर आधारित होता था, लेकिन आने वाले समय में स्थायी शुल्क की भूमिका ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को अब बिजली बचाने के बाद भी हर महीने मोटा फिक्स्ड चार्ज देने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।


