SpiceJet Q400 का पहिया टेकऑफ़ के तुरंत बाद गिरा, हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

SpiceJet Q400 का पहिया टेकऑफ़ के तुरंत बाद गिरा, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग से सभी यात्री सुरक्षित। पढ़ें पूरी घटना।

Harsh Sharma
Published on: 12 Sept 2025 6:36 PM IST (Updated on: 12 Sept 2025 6:48 PM IST)
SpiceJet Q400 का पहिया टेकऑफ़ के तुरंत बाद गिरा, हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित
X

Mumbai Emergency Landing: गुजरात के कांडला से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट Q400 (SG-2906) में टेकऑफ़ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई। कांडला एयरपोर्ट से शुक्रवार दोपहर 2.39 बजे उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद टावर कंट्रोलर ने देखा कि विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर गिर गया है। विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोपहर 3.51 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने फुल इमरजेंसी घोषित की थी। बावजूद इसके, विमान सुरक्षित रूप से रनवे नंबर 27 पर उतर गया। विमान में चालक दल और करीब 78 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट का सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया। स्पाइसजेट का बॉम्बार्डियर DHC8-400 विमान ट्राइसाइकिल लैंडिंग गियर सिस्टम से लैस होता है। इसमें नोज गियर पर दो पहिए और प्रत्येक मुख्य लैंडिंग गियर पर दो-दो पहिए होते हैं। इस तकनीकी खराबी के कारण ही टेकऑफ़ के समय पहिया रनवे पर गिरा।

स्पाइसजेट Q400 का पहिया गिरा, फिर भी सुरक्षित लैंडिंग

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रही Q400 फ्लाइट के एक बाहरी पहिये टेकऑफ़ के तुरंत बाद रनवे पर गिर गए थे। इसके बावजूद विमान ने अपनी उड़ान जारी रखी और मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित तरीके से बाहर आए। इससे पहले, 29 अगस्त को स्पाइसजेट की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट को भी श्रीनगर हवाई अड्डे पर प्राथमिकता के साथ लैंड करना पड़ा था।

केबिन प्रेशर चेतावनी के बाद SG-385 ने सुरक्षित प्रायोरिटी लैंडिंग की

अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट अचानक तेज़ी से नीचे आने लगी, जिसके बाद पायलट ने श्रीनगर एयरपोर्ट के कंट्रोल टावर से प्राथमिकता लैंडिंग की अनुमति मांगी। फ्लाइट में केबिन प्रेशर की चेतावनी मिलने के कारण यह कदम उठाया गया। इसके बाद SG-385 फ्लाइट को सुरक्षित रूप से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस फ्लाइट में 4 बच्चों समेत कुल 205 यात्री और 7 सदस्यीय चालक दल सवार थे। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित थे और किसी ने भी मेडिकल मदद की ज़रूरत नहीं बताई।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story