Sunetra Pawar पर 'गूंगी गुड़िया' वाला बयान पड़ गया भारी! NCP ने खोला मोर्चा, कांग्रेस को दे डाली खुली चेतावनी

Sunetra Pawar controversy: इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मुंबई कार्याध्यक्ष मनीषा तुपे ने बेहद सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला है।

Priya Singh Bisen
Published on: 4 Aug 2026 6:10 PM IST
Sunetra Pawar controversy
X

Sunetra Pawar controversy

Sunetra Pawar controversy: महाराष्ट्र (Maharashtra) की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने को लेकर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की मुंबई कार्याध्यक्ष मनीषा तुपे (Manisha Tupe) ने बेहद सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस (Congress) पर तगड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शायद अपना इतिहास याद नहीं है और यदि पार्टी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

‘यह केवल सुनेत्रा पवार नहीं, हर महिला का अपमान’

मनीषा तुपे ने कहा कि सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहना केवल एक नेता का अपमान नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र में नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने वाली हर सक्षम और कर्तृत्ववान महिला का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद और अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन किसी महिला के खिलाफ व्यक्तिगत और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाना महाराष्ट्र की सभ्य राजनीतिक संस्कृति के किसी भी प्रकार से अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को भी एक वक़्त ‘गूंगी गुड़िया’ कहकर अपमानित किया गया था। ऐसे में कांग्रेस को इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती है तो NCP पूरे महाराष्ट्र में राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस को घेरा

इस विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी कांग्रेस पर बेहद तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बहुत निचले स्तर की राजनीति पर उतर आई है। उनके अनुसार, कांग्रेस को जनता से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है और न ही लोग उनकी बातों पर ध्यान दे रहे हैं, इसलिए वह सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ऐसे कार्य कर रही है, जिनसे पहले उनकी बदनामी हो और फिर उसी को प्रचारित किया जाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि कोई दल इस तरह की भाषा और स्तर की राजनीति कर रहा है। सुनेत्रा पवार को लेकर हाल ही में दिया गया बयान अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया और बड़ा विवाद बन गया है और इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी निरंतर तेज होती नज़र आ रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story