सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, केंद्र बनाए सूखे से निपटने को टास्क फोर्स

Rishi
Published on: 11 May 2016 12:46 PM IST
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, केंद्र बनाए सूखे से निपटने को टास्क फोर्स
X

नई दिल्लीः सूखे से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को टास्क फोर्स बनाने के लिए कहा है। बता दें कि इस मुद्दे पर कोर्ट तीन हिस्सों में फैसला सुनाएगा। इसका पहला हिस्सा बुधवार को आया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के साथ राज्यों को भी सूखे को गंभीरता से न लेने पर कई बार फटकार लगाई थी।

कोर्ट ने क्या कहा?

-राज्यों को सूखाग्रस्त करने में कई बातें शामिल करनी होंगी।

-इनमें किसानों की खुदकुशी और पलायन भी शामिल होगा।

-कृषि सचिव को बिहार, हरियाणा और गुजरात सरकारों से मीटिंग के निर्देश।

-एक हफ्ते के भीतर तय करना होगा कि इन राज्यों में सूखा है या नहीं।

सूखा प्रभावित घोषित करने की होगी समयसीमा

-सूखा संबंधी मैन्युअल भी रिवाइज करने का आदेश

-समयसीमा के तहत राज्यों को सूखा घोषित करना होगा।

-सूखे से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल होगा।

कौन से राज्यों में है सूखा?

-उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में है सूखा।

-तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड और गुजरात में भी सूखा।

-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भी हालात खराब।

-इन राज्यों के प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर बहुत कम हो गया है।

Rishi
ABOUT THE AUTHOR

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story