दिवाली पर कारोबारी ने खोला खजाना! कर्मचारियों को बांटे लाखों रुपये, खुशी से छलके आंसू, VIDEO VIRAL

सूरत के कारोबारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली पर 20 कर्मचारियों को एक लाख रुपये से ज्यादा का नकद बोनस दिया। नोटों से सजी थालियां देखकर कर्मचारी भावुक हो गए। देखिए वायरल VIDEO और जानिए कारोबारी ने क्यों लिया यह फैसला।

Alakha Singh
Published on: 8 Nov 2026 8:27 AM IST
दिवाली पर कारोबारी ने खोला खजाना! कर्मचारियों को बांटे लाखों रुपये, खुशी से छलके आंसू, VIDEO VIRAL
X

Diwali Bonus Businessman VIDEO: दिवाली पर जहां लोग अपनों को मिठाई और उपहार देकर खुशियां बांट रहे हैं, वहीं गुजरात के सूरत के एक कारोबारी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी दरियादिली दिखाई है जिसकी लोग जामकर तारीफ कर रहे हैं। कारोबारी ने जो मिसाल मिसाल पेश की है उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे में नोटों से भरी थालियां दीं। हर कर्मचारी को एक लाख रुपये से ज्यादा का नकद बोनस मिला। इतना बड़ा तोहफा देखकर कई कर्मचारी हैरान रह गए, जबकि कुछ महिला कर्मचारियों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

20 कर्मचारियों को दिया एक लाख रुपये से ज्यादा का बोनस

दरअसल, सूरत के कपड़ा कारोबारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली के मौके पर अपने 20 कर्मचारियों को खास तोहफा दिया। उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी को एक लाख रुपये से अधिक का नकद बोनस दिया। इस तरह कुल रकम 20 लाख रुपये से भी ज्यादा रही।

खास बात यह रही कि कारोबारी ने कर्मचारियों को यह रकम लिफाफे में नहीं, बल्कि सजाई गई पूजा की थालियों में रखकर दी। इन थालियों में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नए नोटों की गड्डियां करीने से सजाई गई थीं। कारोबारी की पत्नी ने भी कर्मचारियों को यह तोहफा देने में हिस्सा लिया।


नोटों से भरी थाली देखकर भावुक हुए कर्मचारी

सोशल मीडिया पर इस अनोखे दिवाली बोनस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी एक-एक करके नोटों से सजी थालियां लेते दिखाई दे रहे हैं। अचानक मिले इतने बड़े बोनस से कर्मचारी भावुक हो गए। खासकर महिला कर्मचारियों की आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आए।

कर्मचारियों के लिए यह सिर्फ पैसों का तोहफा नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत और उनके योगदान को मिला सम्मान भी था। यही वजह रही कि कई कर्मचारी इस मौके पर अपने जज्बात नहीं रोक पाए।


गरीबी के दिन याद कर कारोबारी ने लिया फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामस्वरूप मुंडे ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि उनके लिए दुकान में काम करने वाले कर्मचारी केवल स्टाफ नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। कारोबार की सफलता में उनकी मेहनत और लगन का बड़ा योगदान है।

कारोबारी ने बताया कि वह खुद गरीबी के दिन देख चुके हैं और जानते हैं कि त्योहारों के दौरान परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह चाहते थे कि उनके कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी करें और बिना किसी आर्थिक चिंता के त्योहार मना सकें।

'कर्मचारी नहीं, परिवार हैं ये लोग'

रामस्वरूप मुंडे का मानना है कि कारोबार केवल मालिक की मेहनत से आगे नहीं बढ़ता, बल्कि उसमें कर्मचारियों की भी बराबर की भूमिका होती है। इसलिए दिवाली पर उन्होंने अपनी कमाई की खुशियां उन लोगों के साथ बांटने का फैसला किया, जो पूरे साल उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में जुटे रहते हैं।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर कारोबारी की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को सिर्फ काम करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा समझने वाले ऐसे मालिकों की संख्या बढ़नी चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारोबारी ने इस मौके पर अपने कर्मचारियों को राजस्थानी परंपरा 'मायरा' की तर्ज पर उपहार देने की बात भी कही।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story