Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल में खिल गया कमल, शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, "जय श्रीराम" के नारों से गूंजा ब्रिगेड ग्राउंड

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल को आज एक 9 मई 2026 को भाजपा का नया मुख्यमंत्री मिल गया है। BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर लिया है। इसी के साथ आज से बंगाल की कमान भाजपा के हाथों में आ गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 9 May 2026 10:47 AM IST (Updated on: 9 May 2026 12:21 PM IST)
Suvendu Adhikari Oath Ceremony
X

Suvendu Adhikari Oath Ceremony

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और खास बना दिया।

BJP नेता दिलीप घोष ने ली शपथ

BJP नेता दिलीप घोष कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मंत्री पद की शपथ ले ली है।

अग्निमित्रा पॉल ने और अशोक कीर्तनिया ने भी ली शपथ

अग्निमित्रा पॉल ने भी दिग्गज BJP नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया। बता दे, वो फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक हैं। अग्निमित्रा बंगाल में एक बेहद मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। इसी के साथ बनगांव उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी शपथ ग्रहण किया। वो लगातार 2 बार से विधायक हैं और मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय रहते आए हैं।

खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक ने भी किया शपथ ग्रहण

माथाभंगा सीट से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने भी शपथ ग्रहण किया। TMC से राजनीति की शुरुआत करने वाले निसिथ साल 2019 में बी BJP में शामिल हुए थे और कूचबिहार से सांसद रह चुके हैं. निसिथ केंद्रीय राज्यमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। इसी के साथ रानीबांध सीट से पहली बार के विधायक खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। पेश से शिक्षक खुदीराम बंगाल भाजपा का आदिवासी चेहरा हैं।

राष्ट्रगान के साथ हुई समारोह की शुरुआत

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल की सत्ता अब भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आ गई है। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया।

ये बड़े नेता हुए शामिल

समारोह में कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी शामिल हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, चिराग पासवान और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मंच पर नजर आए। BJP की नवनिर्वाचित विधायक रूपा गांगुली ने इसे बंगाल के लोगों के लिए “ऐतिहासिक और बदलाव का दिन” बताया।

PM मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल अब विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने पर काम करेगी।

बंगाल में हुए इस सत्ता परिवर्तन को राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह जीत भाजपा के लिए पूर्वी भारत में सबसे बड़ी राजनीतिक सफलता साबित हो सकती है।


Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story