स्वतंत्र भारद्वाज हुए 'स्वतंत्र'! दिल्ली कोर्ट से मिली नियमित जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट के हैं आरोपी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित जमानत दे दी।

Sachin Singh
Published on: 6 Oct 2026 1:43 PM IST (Updated on: 6 Oct 2026 1:43 PM IST)
स्वतंत्र भारद्वाज हुए स्वतंत्र! दिल्ली कोर्ट से मिली नियमित जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट के हैं आरोपी
X

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें नियमित जमानत दे दी। मामला जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक छात्र-कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट से जुड़ा है। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) सौरभ प्रताप सिंह लाले ने जमानत को मंजूरी दी है।

इससे पहले कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। उस वक्त कोर्ट ने साफ किया था कि नियमित जमानत पर फैसला लेने से पहले उनके आचरण पर नजर रखी जाएगी। अब अदालत ने उनके आचरण को ध्यान में रखते हुए अंतरिम राहत को नियमित जमानत में बदल दिया है। इस फैसले के साथ मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को फिलहाल नियमित जमानत मिल गई है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story