स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन; FIR को बताया गलत

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO FIR के विरोध में हिंदू रक्षा दल ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

Alakha Singh
Published on: 5 Sept 2026 12:15 PM IST (Updated on: 5 Sept 2026 12:16 PM IST)
स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन; FIR को बताया गलत
X

Swatantra Bhardwaj News: जंतर-मंतर पर नाबालिग छात्रा के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में सामने आए हैं। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामले को गलत बताते हुए FIR वापस लेने की मांग की।

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज को इस मामले में गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग की ओर से ऑनलाइन धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायत में स्वतंत्र भारद्वाज का नाम भी शामिल बताया गया है।


इसी मामले से जुड़ी पहले दर्ज FIR में पुलिस ने SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे और स्वतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन किया।



23 जून को जंतर-मंतर पर हुआ था विवाद

मामला 23 जून 2026 की शाम जंतर-मंतर पर हुए एक विवाद से जुड़ा है। उस समय वहां 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ प्रदर्शन स्थल पर मौजूद था और मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

आरोप है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दो-तीन युवकों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके सिर पर घूंसे मारे गए और लोहे के कड़े जैसी किसी ठोस वस्तु से भी हमला किया गया।

घटना में घायल होने के बाद व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में उसके सिर पर दो कटे हुए घाव पाए गए।



स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार नामजद

मारपीट की घटना के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को नामजद किया गया था।

अब स्वतंत्र के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत हुई नई कार्रवाई के बाद हिंदू रक्षा दल उनके समर्थन में उतर आया है। संगठन का कहना है कि पुलिस को मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से करनी चाहिए और बिना पर्याप्त आधार के किसी को आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story