TRENDING TAGS :
Tamil Nadu Ammonia Gas Leak: झींगा फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 महिलाओं की मौत, 60 की हालत नाजुक
Tamil Nadu Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर की एक झींगा फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा। 7 महिला कर्मचारियों की मौत और 60 से अधिक की हालत नाजुक। सीएम ने दिए जांच के आदेश।
Tamil Nadu Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 7 महिला कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 60 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री में झींगा (श्रिम्प) प्रोसेसिंग का काम होता था और गैस लीक होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
प्रवासी मजदूर भी हुए प्रभावित
हादसे की चपेट में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूर भी आए हैं। गैस के संपर्क में आने के बाद कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक 7 महिलाओं की जान जा चुकी है। वहीं, कई अन्य प्रभावितों का इलाज जारी है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
एआई, आईटी और डिजिटल सेवाओं के मंत्री आर. कुमार ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाई में कूलेंट के रूप में इस्तेमाल होने वाली अमोनिया गैस के रिसाव से 60 महिलाएं और 4 पुरुष प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


