तेज प्रताप के जन्मदिन पहुंचे लालू यादव, पिता को देखते ही नम आंखें हुईं, गाड़ी रुकते ही छुए पैर,Video

Tej Pratap Yadav Birthday: तेज प्रताप यादव के जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव की एंट्री ने माहौल भावुक कर दिया। पिता को सामने देखते ही तेज प्रताप की आंखें नम हो गईं और उन्होंने गाड़ी रुकते ही लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Harsh Srivastava
Published on: 10 Aug 2026 8:01 PM IST
तेज प्रताप के जन्मदिन पहुंचे लालू यादव, पिता को देखते ही नम आंखें हुईं, गाड़ी रुकते ही छुए पैर,Video
X

Tej Pratap Yadav Birthday: इन दिनों टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों के बीच जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े चेहरों के साथ-साथ बिहार की राजनीति के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव भी इस शो में अपना एक अलग रूप दिखाते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जहां एक तरफ उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के कई अनसुने किस्से सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका पारिवारिक दर्द भी छलक पड़ा है। बिहार में लाखों प्रशंसकों के दिल पर राज करने वाले तेज प्रताप शो में अपनों से दूर होने के कारण थोड़े भावुक दिखाई दिए।

जन्मदिन पर पिता का रास्ता निहारते रहे तेज प्रताप

हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें तेज प्रताप यादव अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खास अवसर पर वह अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने जन्मदिन पर आने का वचन दिया था। वह बार-बार अपने करीबियों से पूछ रहे थे कि उनके पिता को पहुंचने में कितना वक्त लगेगा। उन्होंने रास्ते में खड़े आम लोगों से भी जगह खाली करने का आग्रह किया ताकि उनके पिता की गाड़ी बिना किसी रुकावट के आ सके।

लंबी प्रतीक्षा के बाद गाड़ी से उतरे लालू यादव

काफी समय बीत जाने के बाद जब लालू यादव नहीं पहुंचे, तो तेज प्रताप का दिल बैठने लगा। निराश होकर उन्होंने कह दिया कि अब शायद उनके पिता नहीं आ पाएंगे और उन्होंने कसम खाई कि केक केवल उनके आगमन के बाद ही कटेगा। लेकिन ठीक उसी पल लालू यादव की गाड़ी की एंट्री हुई। अपने पिता को सामने देखते ही तेज प्रताप का उदास चेहरा खुशी से चमक उठा। वह दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचे, भावुक होकर पिता के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर केक काटा और तेज प्रताप ने इसे अपने लिए सबसे बड़ा उपहार बताया।

पार्टी से निष्कासन के बाद अकेले पड़ गए थे तेज प्रताप

आपको बता दें कि मई 2025 में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एक निजी तस्वीर के सार्वजनिक होने और पारिवारिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए यह सख्त फैसला लिया गया था। इस निर्णय में तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य समेत पूरे परिवार ने लालू यादव का समर्थन किया था, जिसके बाद से तेज प्रताप राजनीतिक और पारिवारिक रूप से काफी अलग-थलग पड़ गए थे। ऐसे में शो के मंच पर पिता-पुत्र का यह मिलाप फैंस को काफी भावुक कर रहा है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story