रेप के आरोप में TMC विधायक परेश राम दास गिरफ्तार, CM सुवेंदु ने कहा- बंगाल में बलात्कारियों की कोई जगह नहीं

पश्चिम बंगाल के कैनिंग पश्चिम से TMC विधायक पार्थराम दास को रेप और धमकी देने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

Sachin Singh
Published on: 9 Nov 2026 6:45 PM IST (Updated on: 9 Nov 2026 6:45 PM IST)
रेप के आरोप में TMC विधायक परेश राम दास गिरफ्तार, CM सुवेंदु ने कहा- बंगाल में बलात्कारियों की कोई जगह नहीं
X

Paresh Ram Das: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की गिरफ्तारी से सियासी हलचल तेज हो गई है। कैनिंग पश्चिम से TMC विधायक परेश राम दास को रेप और धमकी देने समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें मुंबई जाते समय कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा। बारुईपुर जिला पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि विधायक मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे और काफी समय से उनकी तलाश की जा रही थी।

बंगाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद विधायक को बारुईपुर ले जाया गया है। उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इससे पहले भी उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी। कुछ दिन पहले पुलिस की एक टीम उनके घर भी पहुंची थी, लेकिन वहां विधायक नहीं मिले। इसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।

रेप आरोपी के एनकाउंटर पर सुवेंदु अधिकारी का बयान

रेप के आरोपी के एनकाउंटर को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी छूट दी गई है और जब कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है तो पुलिस मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती। उन्होंने साफ कहा कि वह पुलिस के साथ मजबूती से खड़े हैं और राज्य में कानून का शासन स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि बंगाल में बलात्कारियों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है।

5 सितंबर को दर्ज हुई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को कैनिंग थाने में परेश राम दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें रेप, धमकी देने और अन्य आरोप लगाए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विधायक की तलाश तेज कर दी। पुलिस को इनपुट मिला कि वह कोलकाता एयरपोर्ट के रास्ते मुंबई जाने वाले हैं। इसके बाद बारुईपुर जिला पुलिस की विशेष टीम ने एयरपोर्ट पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विधायक

पार्थराम दास का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। उन पर मातला नदी के किनारे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा था। बाद में प्रशासन ने उस इलाके को खाली कराया था।

इसके अलावा 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान भी विधायक पर हिंसा और आतंक फैलाने के आरोप लगे थे। उस समय बमबाजी और गोलीबारी समेत कई घटनाओं को लेकर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में TMC विधायक से पहले CID पूछताछ भी कर चुकी है।

लंबे समय से तलाश कर रही थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद से ही परेश राम दास की तलाश की जा रही थी। उनके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी और अलग-अलग जगहों पर उनकी खोजबीन चल रही थी। इसी बीच पुलिस को उनके मुंबई जाने की कोशिश की जानकारी मिली। इसके बाद एयरपोर्ट पर उन्हें पकड़ लिया गया।

फिलहाल विधायक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें बारुईपुर ले जाया गया है। अब इस मामले में सबकी नजर अदालत में होने वाली पेशी और आगे की कानूनी कार्रवाई पर है। विधायक पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story