Today Weather Forecast: 11 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम! 19 राज्यों में भारी वर्षा-तूफान का 'महा अलर्ट', 85 की स्पीड से आएगा तूफान

Today Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 घंटों के अंदर कई इलाकों में तेज वर्षा के साथ 80-85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 12 May 2026 12:06 PM IST (Updated on: 12 May 2026 12:06 PM IST)
Today Weather Forecast
X

Today Weather Forecast

Weather Forecast (12 May, 2026): इस वक़्त पूरे देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बीते सोमवार को देश के 19 राज्यों में भारी वर्षा, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 घंटों के अंदर कई इलाकों में तेज वर्षा के साथ 80-85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली गिरने का खतरा भी है। वहीं किसानों और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए खासतौर से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण असम के आसपास भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके कारण उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मध्यम वर्षा और तेज आंधी की संभावना है। IMD के अनुसार दिल्ली में हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

UP में वर्षा-आंधी का येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम खराब रहने की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया में भी मौसम बदलने की पूरी संभावना है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में बिजली और तेज आंधी का खतरा

बिहार में मौसम विभाग ने तेज वर्षा और आंधी की प्रबल संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने के दौरान घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

झारखंड में भी तेज वर्षा का अलर्ट

झारखंड के साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम बिगड़ने के संकेत

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को खासकर सतर्क रहने की सलाह दी है। मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी प्रभाव

जानकारी के मुताबिक पंजाब के होशियारपुर, बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। यहां 55-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में वर्षा और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान के अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनूं में भारी वर्षा और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, मंडला, सीधी और सिंगरौली में भी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

किसानों और आम लोगों के लिए खास सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। खुले खेतों में काम करने से बचने और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। वहीं आम लोगों को भी खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ ही घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए लोग लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story