TRENDING TAGS :
Branded Clothing Company: भारत में कपड़ो के टॉप 10 ब्रांड्स, इन्हे ना पहना तो क्या पहना!
Branded Clothing Company: लोगों के बीच बढ़ी कपड़ा की मांग को देखते हुए देश में कई नए ब्रांड आ गए हैं। इन ब्रांड के आने से लोगों के पास कई ब्रांड के कपड़ा को खरीदने का विकल्प मिला है।
branded clothing company (सोशल मीडिया)
Branded Clothing Company: भारतीय वस्त्र उद्योग पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी बढ़ा है। लोगों के बीच बढ़ी कपड़ा की मांग को देखते हुए देश में कई नए ब्रांड आ गए हैं। इन ब्रांड के आने जहां लोगों के पास कपड़े चुनने के कई ऑप्शन मिले तो वहीं उन फैशन डिजाइनरों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है जो फैशन और स्टाइल की दुनिया में अपनी धाक जमाना चाहते हैं।
कोई चाहता है कि उसके शरीर में जो भी पोशाक हो वह भारत की किसी बड़ी कपड़ा कंपनी की हो। कई लोग ब्रांडेड कपड़े पहने रहे हैं, लेकिन इनमें अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि उन्होंने जो ब्रांड का कपड़ा पहना है वह भारत का टॉप-10 कपड़ा ब्रांड में आता है या फिर नहीं। देश में लगातार मॉल की संख्या में इजाफा हो रहा है। और इन मॉल में कई प्रकार के ब्रांड कपड़े मिले रहे हैं। यहां तक की अब क्षेत्रीय मार्केट में कई कंपनियों के कपड़े के शोरूम खुल गए हैं। मॉल और क्षेत्रीय मार्केट में खुले इन कपड़ों के शोरूम से लोगों द्वारा ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी भी जमकर होकर हो रही है। हालांकि क्या आपको पता है कि आपके वॉर्डरोब में जो ब्रांडेड कपड़ा रखा है वह भारत का टॉप 10 ब्रांड है या फिर नहीं।
भारत के टॉप 10 कपड़ा ब्रांड की लिस्ट
अगर आप अपने वॉर्डरोब में कुछ नए कपड़ों के ब्रांड को शामिल करना चाहते हो तो फिर यह लेख आपके लिए है। इस लेख के जरिये हमने लोकप्रियता, गुणवत्ता और नवीनता के आधार पर भारत में शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ कपड़ों के ब्रांडों की एक सूची तैयार की है,जोकि ब्रांडेड कपड़ा खरीदारी करने वालों के लिए है। आइये डालते हैं, इस सूची पर एक नजर।
1) पेपे जीन्स
1973 में स्थापित, पेपे जीन्स 1993 से एक प्रतिष्ठित कपड़ों का ब्रांड में देश में शुभार है। पेपे जीन्स उन कपड़ा ब्रांडों है,जिसको देश के लोगों ने आजमाया और परखा गया है। पेपे जीन्स भारत में सबसे अच्छे कपड़ों के ब्रांडों में से एक है।
2 ) फैब इंडिया
फैबइंडिया भारत का एक प्रसिद्ध कपड़ों का ब्रांड है। इसकी कंपनी की स्थापना 1975 में हुई थी। बाजार में इस ब्रांड की कपड़ों की कई रेंज मिलती है। यह ब्रांड महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए संपूर्ण एथनिक वियर प्रदान करता है।
3) फ्लाइंग मशीन
फ्लाइंग मशीन देश का टॉप कपड़ों का ब्रांड है। 1980 में शुरू हुई यह कंपनी भारतीय ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए फैशन-फॉरवर्ड कपड़ों की पेशकश कर रहा है। इसने 2003 से भारतीय फैशन में अपना नाम बनाया है। अपने उच्च गुणवत्ता वाले स्ट्रीटवियर के लिए जाना जाता है।
4) रैंगलर
रैंगलर की स्थापना 1904 में हुई थी, और यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ पश्चिमी परिधान, डेनिम, शर्ट और जूते बनाने के लिए देश का सबसे प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांडों में से एक है। यह ब्रांड भारत में किशोरों और कामकाजी पेशेवरों के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। रैंगलर ब्रांड की डेनिम की एक विस्तृत श्रृंखला बाजार में आती है।
5) वैन ह्युसेन
यह कपड़ों का ब्रांड भारत में सबसे पुराना है और इसकी स्थापना 1881 में मूसा फिलिप्स, जॉन वान ह्यूसेन और ड्रामिन जोन्स ने की थी। यह भारत के पहले बड़े कपड़ों के ब्रांडों में से एक था जो ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित हुआ था। वान ह्यूसेन अब पुरुषों के लिए शर्ट और फॉर्मलवियर के लिए भारत के सबसे अच्छे कपड़ों के ब्रांडों में से एक है। यह तीन प्रमुख श्रेणियों जैसे फॉर्मल शर्ट्स, कैजुअल शर्ट्स और फॉर्मल ट्राउजर बाजार में बेचता है,जोकि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
6) लेवी'स
लेवी'स वैसे तो अमेरिकी कपड़ा ब्रांड और यह वहां का सबसे पुराना कपड़ा ब्रांडों में से एक है। भारत में भी इस कंपनी के कपड़े बड़े फेमस हैं। यह घरेलू बाजार में जीन्स, टी-शर्ट, शर्ट, ट्राउजर, स्वेटर और जैकेट सहित कई कपड़ों की श्रेणियों आती हैं। Levi's पुरुषों और महिलाओं के लिए कैजुअल कपड़ों के साथ-साथ प्रीमियम डेनिम और अन्य फैशनेबल परिधान बनाती है।
7) ज़ारा
ज़ारा यकीनन भारत में सबसे अच्छे कपड़ों के ब्रांडों में से एक है। Amancio Ortega Gaona और Rosalia Mera ने कंपनी की स्थापना की है। यह Inditex Group का हिस्सा है और ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ दुनिया भर में इसके 2270 स्टोर हैं। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक अच्छा ब्रांड है।
8) टॉमी हिलफिगर
टॉमी हिलफिगर भारत के उन कपड़ों के ब्रांडों में से एक है,जो सबसे महंगे कपड़ा बनाता है। भारत में पहला टॉमी हिलफिगर स्टोर 2008 में ही खुला, लेकिन भारतीय बाजार में इतनी देर से प्रवेश करने के बावजूद, यह खुद को अग्रणी फैशन ब्रांडों में से एक के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहा है। टॉमी हिलफिगर उच्च गुणवत्ता वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए कपड़ा बनाता है। बेहतरीन स्टाइलिश कपड़ों के लिए टॉमी हिलफिगर को चुन सकते हैं।
9) पीटर इंग्लैंड
पीटर इंग्लैंड भारत में सबसे लोकप्रिय कपड़ों के ब्रांडों में से एक है। 1997 में पीटर इंग्लैंड भारत आए और उसके बाद वर्ष 2000 में आदित्य बिड़ला समूह ने ब्रांड का अधिग्रहण किया। यह जींस, टी-शर्ट, स्कर्ट और कई परिधान बनाता है। इसके अलावा इस कंपनी के कपड़ें पारंपरिक रंगों के साथ-साथ चमकीले रंगों में कई प्रकार के विकल्प देता है, जो मजबूत फैशन स्टेटमेंट बनाते हैं।
10) एलन सोली
एलन सोली भारत में अग्रणी फैशन ब्रांडों में से एक है। इसकी स्थापना 1744 में विलियम हॉलिन्स एंड कंपनी लिमिटेड द्वारा की गई थी और यह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पश्चिमी परिधान का उत्पादन कर रहा है।


