“त्रिशा कब बनेंगी उपमुख्यमंत्री ?” AIADMK नेता आरबी उदयकुमार ने CM विजय पर साधा निशाना

Trisha Deputy CM: AIADMK नेता आरबी उदयकुमार ने मुख्यमंत्री विजय पर तंज कसते हुए पूछा कि अभिनेत्री त्रिशा को उपमुख्यमंत्री कब बनाया जाएगा। बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है।

Newstrack Network
Published on: 11 Aug 2026 11:50 PM IST
Trisha Krishnan
X

Trisha Krishnan (Image Credit-Social Media)

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय पर निशाना साधा गया। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (AIADMK) के नेता और पूर्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने विजय पर तंज कसा है और टिप्पणी की है कि अभिनेत्री त्रिशा को उपमुख्यमंत्री कब बनाया जायगा।

विजय की करीबी लोगों की नियुक्ति का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो जिसमे उदयकुमार ने TVK सरकार में मुख्यमंत्री विजय के करीबी लोगों को अलग-अलग सरकारी पदों पर नियुक्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि इनमें फिल्म से जुड़े निर्माता, तकीनीकी टीम के सदस्य शामिल हैं।

त्रिशा को उपमुख्यमंत्री का कब बनायेंगे?

इन नियुक्तियों पर व्यंग्य करते हुए AIADMK नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को सरकारी जिम्मेदारियां दिए जाने पर सवाल उठाया है। साथ ही व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है त्रिशा को उपमुख्यमंत्री के पद पर कब नियुक्त किया जायगा।

इससे पहले भी विजय को लेकर विवादित टिप्पड़ी पर मचा था बवाल

आरबी उदयकुमार की ताज़ा टिप्प्णी से पहले भी विजय को लेकर सियासी विवाद सामने आ चुके हैं। उदयनिधि स्टालिन ने विजय पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनितिक माहौल गरमा गया था। इस मामले में पिछले सप्ताह 10 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया था।

TVK की ओर से जवाब का इंतज़ार

आरबी उदयकुमार की टिप्पणी ने तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय के प्रशासन और नियुक्तियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, उनके लगाए आरोपों पर मुख्यमंत्री विजय या TVK की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनितिक जानकारों की नज़र इस बात पर टिकी है कि TVK इस बयान का किस तरह जवाब देंगे और क्या यह विवाद आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़ लेगा?

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story