TRENDING TAGS :
‘पति से कहो पत्नी की बची हुई...’, ट्विशा के आखिरी मैसेज ने खोले मौत के राज! CBI चार्जशीट में क्या?
Twisha Sharma Last Message: भोपाल में तविशा शर्मा की मौत से पहले भेजे गए आखिरी मैसेज का सीबीआई चार्जशीट में खुलासा हुआ है। पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोपों और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े कई दावे सामने आए हैं।
Image Source- Social Media
Twisha Sharma Last Message: भोपाल में 12 मई को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों (Mysterious Circumstances) में मृत मिली ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत को लेकर सीबीआई (CBI) की चार्जशीट (Chargesheet) में कई अहम बातें सामने आई हैं।
चार्जशीट के मुताबिक, मौत से कुछ देर पहले त्विशा ने अपनी ननद को एक बेहद गंभीर आखिरी मैसेज (Last Message) भेजा था। इसमें उन्होंने अपने पति समर्थ सिंह (Samarth Singh) का जिक्र करते हुए लिखा था कि वह उनसे कहें कि उनकी पत्नी का बचा हुआ हिस्सा वह ले जाएं, लेकिन अगले दिन, क्योंकि वह उस समय शांति से मरना चाहती थीं।
यह मैसेज रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर भेजा गया था। इसके कुछ समय बाद तविशा की मौत हो गई। उनके पति और मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल समर्थ सिंह के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर तविशा को जिम बेल्ट (Gym Belt) से लटका हुआ पाया था।
पहले भी बताई थी पति के व्यवहार की बात
चार्जशीट के मुताबिक, 33 साल की पूर्व अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा ने अपनी ननद और माता-पिता को अपने साथ हो रही परेशानियों के बारे में बताया था। उन्होंने परिवार के लोगों से कहा था कि समर्थ का व्यवहार उनके प्रति बेहद आक्रामक और हिंसक (Aggressive and Violent Behaviour) हो गया था।
ट्विशा ने अपनी ननद को इससे पहले भी समर्थ के कथित दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी थी। मौत से पहले भेजे गए आखिरी संदेश में भी उन्होंने समर्थ का जिक्र किया था।
चैट में चरित्र पर सवाल उठाने का आरोप
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा ने अलग-अलग चैट (Chats) में अपने चरित्र पर सवाल उठाए जाने यानी चरित्र हनन (Character Assassination) का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि समर्थ गर्भस्थ शिशु की पितृत्व को लेकर सवाल उठा रहे थे।
चार्जशीट में यह भी सामने आया है कि गर्भपात (Abortion) के बाद तविशा ने आरोप लगाया था कि समर्थ उनसे बच्चे के पिता को लेकर सवाल कर रहे थे। इस वजह से वह खुद को मानसिक रूप से बेहद परेशान और घुटन महसूस कर रही थीं।
‘उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं’
चार्जशीट के मुताबिक, 9 मई को ट्विशा ने अपनी ननद राशि अबरोल (Rashi Abrol) से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने समर्थ के व्यवहार को लेकर गंभीर बातें कही थीं।
ट्विशा ने कहा था कि समर्थ ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि समर्थ उनसे यह सवाल कर रहे थे कि बच्चा उनका था या किसी और का और क्या इसी वजह से उन्होंने गर्भपात कराया था। ट्विशा ने अपनी स्थिति को लेकर कहा था कि वह घुटन महसूस कर रही हैं।
चार्जशीट के मुताबिक, इसी बातचीत में ट्विशा ने यह भी कहा था कि वह खुद को पूरी तरह खत्म करने की हिम्मत जुटा लेंगी और कोई रास्ता ढूंढकर गायब हो जाएंगी।
20 लाख रुपये को लेकर भी दबाव का आरोप
CBI की चार्जशीट में आर्थिक दबाव (Financial Pressure) से जुड़ी एक बात का भी जिक्र है। ट्विशा ने आरोप लगाया था कि उनके म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) से 20 लाख रुपये एक जॉइंट अकाउंट (Joint Account) में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था।
चार्जशीट के मुताबिक, इस रकम को चीनी बाजारों (Chinese Markets) में निवेश करने की बात कही गई थी। ट्विशा ने इस मामले को लेकर भी अपने परिवार और करीबी लोगों से बातचीत की थी।
दिसंबर 2025 में हुई थी शादी, पांच महीने में मौत
ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के करीब पांच महीने बाद ही 12 मई को ट्विशा अपने भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिलीं। उनकी मौत के बाद पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) पर मानसिक प्रताड़ना (Mental Torture) के आरोप लगे। गिरिबाला सिंह पूर्व जिला जज (Former District Judge) रह चुकी हैं, जबकि समर्थ सिंह वकील (Lawyer) हैं।
ट्विशा की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और जांच सीबीआई को सौंपी गई। अब सीबीआई की चार्जशीट में सामने आई चैट और अन्य सामग्री को मामले में अहम माना जा रहा है।
पति ने जिम बेल्ट से लटकने की बात कही
समर्थ सिंह ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने ट्विशा को जिम बेल्ट से लटका हुआ पाया था। इसके बाद वह उन्हें भोपाल स्थित एम्स (AIIMS Bhopal) लेकर गए।
हालांकि, एम्स के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि ट्विशा को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल की ओर से पुलिस को बताया गया कि उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था।
सामने आया मानसिक स्थिति का संकेत
सीबीआई की चार्जशीट में ट्विशा की डायरी (Diaries), चैट और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की फॉरेंसिक साइकोलॉजिकल असेसमेंट (Forensic Psychological Assessment) का भी जिक्र किया गया है।
चार्जशीट के मुताबिक, इस आकलन में तविशा के जीवन में निराशा (Hopelessness), लगातार मानसिक नुकसान (Sustained Psychological Harm) और सहयोग की कमी (Absence of Support) के संकेत मिले।
सीबीआई ने ट्विशा के आईफोन (iPhone) और डीवीआर (DVR) से मिले डेटा को केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी सीएफएसएल (CFSL) और डीएफएसएस नई दिल्ली (DFSS New Delhi) को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
सीबीआई के मुताबिक, इन डिवाइस से डेटा निकालने की प्रक्रिया में मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ आपत्तिजनक या महत्वपूर्ण सामग्री (Incriminating Material) सामने आ सकती है। चार्जशीट में कहा गया है कि इस डेटा की जांच से मामले में आगे और अहम जानकारी मिल सकती है।
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट ने उनकी मौत से ठीक पहले की बातचीत, पति के कथित व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना के आरोपों, आर्थिक दबाव और फॉरेंसिक जांच से जुड़े कई पहलुओं को सामने रखा है। अब उनके आईफोन और डीवीआर डेटा की फॉरेंसिक जांच से मामले में और क्या जानकारी सामने आती है, इस पर भी नजर रहेगी।


