Twisha Sharma Case: मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, लीक हुई चैट ने खोले राज

Twisha Sharma Case: भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Akriti Pandey
Published on: 18 May 2026 1:11 PM IST (Updated on: 18 May 2026 1:11 PM IST)
Twisha Sharma Case
X

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case: भोपाल में मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। घटना के छह दिन बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और परिवार ने अभी तक उनका शव स्वीकार नहीं किया है। परिजन इस मामले को आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और इसे सुनियोजित हत्या का आरोप बता रहे हैं।

शादी के पांच महीने बाद ही दर्दनाक अंत

ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Death Case) और समर्थ सिंह की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में धूमधाम से शादी कर ली। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उन्होंने मॉडलिंग व एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। वह ‘मिस पुणे’ का खिताब भी जीत चुकी थीं और कई ब्रांड विज्ञापनों के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। लेकिन शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही उनकी मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन अब परिवार इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर रहा है।

परिवार के गंभीर आरोप और जांच पर सवाल

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को उनके पति समर्थ सिंह और सास, जो एक रिटायर्ड जस्टिस बताई जा रही हैं, द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या है। इस मामले में पुलिस जांच पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पोस्टमार्टम के दौरान जिस नायलॉन बेल्ट को फांसी का साधन बताया गया था, उसे शुरुआती जांच में पेश नहीं किया गया। बाद में उसे एम्स भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार अभी भी जारी है। इस चूक के कारण फांसी के निशान और बेल्ट के बीच वैज्ञानिक मिलान नहीं हो पाया, जिससे जांच की प्रक्रिया और भी जटिल हो गई है।

कोर्ट में सुनवाई और अग्रिम जमानत याचिका

इस मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह (Twisha Sharma Husband) की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। दूसरी ओर, सास द्वारा कोर्ट में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताए जाने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने लगातार उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी आधार पर परिवार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया, हालांकि उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा है।

न्याय की मांग और प्रदर्शन

ट्विशा (Twisha Sharma Death Case) का परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने मांग की है कि इस मामले की जांच को उत्तर प्रदेश ट्रांसफर किया जाए और दोबारा पोस्टमार्टम एम्स, दिल्ली में कराया जाए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच में कई महत्वपूर्ण सबूतों को ठीक से सुरक्षित नहीं रखा गया। इसी बीच परिवार ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया और न्याय की गुहार लगाई। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी कैंडल मार्च (Twisha Sharma Candle March) और विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।

इंस्टाग्राम चैट से बढ़ी रहस्य की परतें

सोशल मीडिया पर लीक हुई इंस्टाग्राम चैट ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। चैट में ट्विशा और उनकी सहेली के बीच बातचीत से यह संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में थीं और खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थीं। उनकी सहेली की भावनात्मक बातचीत इस बात की ओर इशारा करती है कि ट्विशा काफी परेशान थीं और किसी रास्ते की तलाश में थीं।

ग्लैमर से विवादों तक का सफर

ट्विशा शर्मा ((Twisha Sharma Death News) की जिंदगी ग्लैमर और सफलता से शुरू होकर अचानक एक विवादित और दुखद मोड़ पर खत्म हो गई। मॉडलिंग, विज्ञापनों और फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने वाली ट्विशा ने शादी के बाद एक नया जीवन शुरू किया था, लेकिन वह जीवन केवल कुछ महीनों तक ही टिक सका। उनकी रहस्यमयी मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि पूरे फिल्म और मॉडलिंग जगत को भी झकझोर कर रख दिया है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story