उज्जैन में ‘खड़े हनुमान जी’ की मूर्ति हटाने की खबर निकली अफवाह? SDM ने दिया बड़ा अपडेट

उज्जैन में खड़े हनुमान जी की मूर्ति हटाने की खबरों पर SDM एलएन गर्ग ने सफाई दी। बोले- मूर्ति हटाने का कोई प्रयास नहीं हुआ, विशेषज्ञों की राय के बाद ही फैसला होगा।

Alakha Singh
Published on: 10 Sept 2026 12:04 PM IST (Updated on: 10 Sept 2026 12:05 PM IST)
उज्जैन में ‘खड़े हनुमान जी’ की मूर्ति हटाने की खबर निकली अफवाह? SDM ने दिया बड़ा अपडेट
X

Ujjain Khade Hanuman Ji: मध्य प्रदेश के उज्जैन में ‘खड़े हनुमान जी’ की मूर्ति को हटाने या स्थानांतरित करने की चर्चाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। उज्जैन प्रशासन ने मूर्ति हटाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और दावों को भ्रामक बताते हुए खंडन किया है।

उज्जैन के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) एलएन गर्ग ने कहा कि अब तक मूर्ति को हटाने या स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि न तो JCB जैसी किसी मशीन का इस्तेमाल किया गया और न ही किसी अन्य मानवीय तरीके से मूर्ति को हटाने की कोशिश हुई है।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर प्रशासन ने दी सफाई

SDM एलएन गर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘खड़े हनुमान जी’ की मूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला उज्जैन के लोगों और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासन इस विषय को संवेदनशीलता के साथ देख रहा है।



विशेषज्ञों की राय के बाद ही होगा कोई फैसला

प्रशासन के मुताबिक, मूर्ति को लेकर किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों से वैज्ञानिक और तकनीकी सलाह ली जाएगी। विशेषज्ञ मूर्ति की संरचना और उसकी स्थिति की जांच करेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

SDM ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में विकास और यातायात से जुड़े कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ शहर की धार्मिक आस्था, संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

फिलहाल प्रशासन के इस बयान के बाद मूर्ति हटाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story