TRENDING TAGS :
मुंबई से सटे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग! एक शख्स की मौत, हमलावर फरार
Ulhasnagar Firing: उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में दो राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोली लगने से हरीश गजवानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि हमलावर फरार हैं।
Image Source- Social Media
Ulhasnagar Firing: मुंबई से सटे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में अंधाधुंध फायरिंग (Firing) की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने स्टेशन परिसर में दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक गोलियां चलने से वहां मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश (Old Rivalry) की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी वारदात की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही विठ्ठलवाड़ी पुलिस (Vitthalwadi Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।
स्टेशन परिसर में हुई इस फायरिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस शुरुआती जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हमलावर कौन थे और उन्होंने हरीश गजवानी को निशाना क्यों बनाया।
रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक चलीं गोलियां
मुंबई से सटे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन (Ulhasnagar Railway Station) परिसर में अंधाधुंध फायरिंग (Firing) की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने स्टेशन परिसर में दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में होने की जानकारी सामने आई है।