'UP Tiger' बृजभूषण शरण ने लगाई राज ठाकरे की क्लास, कायदे से सुना दिया

Brijbhushan Singh slams Raj Thackeray: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, राजनीति करो लेकिन भाषा, संप्रदाय, जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करना बंद करो। साथ ही राज ठाकरे को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए क्योंकि लगता है वे ठीक से पढ़ते-लिखते नहीं हैं।

Shivam Shrivastava
Published on: 11 July 2025 7:45 PM IST
UP Tiger बृजभूषण शरण ने लगाई राज ठाकरे की क्लास, कायदे से सुना दिया
X

Brijbhushan Singh slams Raj Thackeray: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने ठाकरे की बयानबाजी को गैर-ज़िम्मेदाराना बताया और कहा कि राज ठाकरे अपनी खोई हुई पहचान वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। बृजभूषण ने चेताया कि उत्तर भारतीयों में ठाकरे के बयानों को लेकर गहरा गुस्सा है। अगर उन्होंने एकजुट होकर प्रतिक्रिया दी तो राज ठाकरे उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने साफ कहा, अब वक्त है कि राज ठाकरे अपने रवैये में सुधार लाएं।

भाषा जोड़ती है, तोड़ती नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि भाषा समाज को जोड़ने का माध्यम होती है, न कि विभाजन का। उन्होंने जोर दिया कि उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र का आपसी रिश्ता बहुत गहरा है, जिसे कुछ बयानबाज़ियों से तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, राज ठाकरे को पढ़ना-लिखना शुरू कर देना चाहिए।

राज ठाकरे कर रहे हैं छिछोरी राजनीति

अपने बयान में बृजभूषण ने ठाकरे की राजनीति को छिछोरा और स्तरहीन करार दिया। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने कैद किया था। तब आगरा के उत्तर भारतीय व्यापारियों ने उनकी रिहाई में योगदान दिया था। उन्होंने कहा, जिस इतिहास पर राज ठाकरे गर्व करते हैं। उसमें उत्तर भारतीयों का भी पसीना बहा है। अंत में उन्होंने राज ठाकरे को याद दिलाया कि जब राज ठाकरे के अयोध्या दौरे की चर्चा हुई थी। तब उन्होंने स्वयं ठाकरे को आमंत्रित किया था। लेकिन ठाकरे पीछे हट गए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story