उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले किए गए। अंशुल सिंह नैनीताल और दीप्ति सिंह अल्मोड़ा की नई जिलाधिकारी बनीं। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Alakha Singh
Published on: 27 Nov 2026 10:48 PM IST (Updated on: 27 Nov 2026 10:55 PM IST)
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
X

Uttarakhand IAS-PCS Transfer List: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शुक्रवार (27 नवंबर) को जारी शासनादेश के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून और अन्य विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि आईएएस दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा की कमान सौंपी गई है। वहीं, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शासन में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

इन 5 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के मुताबिक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के विभागीय और जिला स्तर के पदभार में बदलाव किया गया है।

ललित मोहन रयाल (IAS): जिलाधिकारी नैनीताल के पद से हटाकर अपर सचिव मुख्यमंत्री और अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता बनाया गया है।

अंशुल सिंह (IAS): जिलाधिकारी अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीप्ति सिंह (IAS): निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।

विनीत तोमर (IAS): जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

निधि यादव (IAS): अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।


5 PCS अधिकारियों के भी तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

IAS अधिकारियों के साथ PCS संवर्ग में भी फेरबदल किया गया है। इसके तहत हरिद्वार और देहरादून के अलावा नैनीताल और अल्मोड़ा में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

कृष्ण कुमार मिश्रा (PCS): अपर जिलाधिकारी देहरादून से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।

पंकज कुमार उपाध्याय (PCS): अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वैभव गुप्ता (PCS): अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।

सीमा विश्वकर्मा (PCS): डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से हटाकर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

सुधीर कुमार (PCS): डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनाया गया है।

नैनीताल और अल्मोड़ा में बदला प्रशासनिक नेतृत्व

धामी सरकार के इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में देखने को मिला है। दोनों जिलों में जिलाधिकारियों की अदला-बदली के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया समीकरण तैयार किया गया है। वहीं, ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री कार्यालय और कार्मिक विभाग से जुड़ी जिम्मेदारी देकर शासन स्तर पर तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 नवंबर को भी उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए थे। ऐसे में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी मशीनरी में बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story